HomeArchivesकेजरीवाल को आआपा के संस्थापक सदस्यों का खुला पत्र

केजरीवाल को आआपा के संस्थापक सदस्यों का खुला पत्र

माननीय अरविन्द केजरीवाल महोदय,

  1. अशोक खेमका ने रॉबर्ट वाड्रा के ज़मीन के सौदे को रद्द किया। युद्धवीर सिंह ख़यालिया ने वाड्रा को क्लीन चिट दे दी। आपने उसी युद्धवीर सिंह को हिसार से लोकसभा का टिकट क्यों दिया? कौन ईमानदार है — अशोक खेमका या युद्धवीर सिंह?
  2. आपके पास दिल्ली जल बोर्ड के रु 400 करोड़ के घोटाले के पेपर्स 2005 से थे तो आपने शीला दीक्षित के ख़िलाफ़ मुक़द्दमा क्यों नहीं किया? आपने उन दस्तावेज़ों को कांग्रेस नेता (वर्तमान में आआपा के दिल्ली संयोजक) आशीष तलवारको क्यों दे दिया?
  1. आप कांग्रेस सांसद जिंदल (कोयला घोटाला) और जीएम राव (जीएमआर एयरपोर्ट घोटाला) के ख़िलाफ़ किन कारणों से नहीं बोलते हैं? दिल्ली के 700 से अधिक पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को 25,000 प्रतिमाह का भुगतान कौन करता है?
  2. आपने बिना विचार–विमर्श के गांधी परिवार के विश्वसनीय सलाहकार योगेन्द्र यादव को हरियाणा का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार क्यों बनाया? जब कि अण्णा हज़ारे जी को तिहाड़ जेल भेजने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी?
  3. आप कांग्रेस के तत्कालीन नेता (वर्तमान में आआपा के दिल्ली संयोजक) आशीष तलवार के साथ 15 दिन के जर्मनी दौरे पर क्यों गएथे? यात्रा ख़र्च किसने उठाया था? आपने बिना विचार–विमर्श के आशीष तलवार को दिल्ली का संयोजक क्यों बनाया?
  4. आपने भ्रष्टाचार एवं सत्ता-विरोधी मतों को बाँटने के लिए 400 से ज़्यादा लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़ा करने का सौदा क्यों किया? इसके बदले में सुना है आपकी कांग्रेस के साथ यह डील हुई है कि केंद्र में कांग्रेस और दो राज्यों में आआपा को बहुमत न मिलने की स्थिति में आपको दिल्ली का मुख्यमंत्री, योगेन्द्र यादव को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाने में कांग्रेस मदद करेगी तथा आप केन्द्र में राहुल गांधी का समर्थन करेंगे. क्या यह सच नहीं है?
  5. आपलोग जातीय एवं सांप्रदायिक वोट-बैंक की राजनीति क्यों कर रहे हैं? आपने अण्णा को रामलीला मैदान में बिना भारत माता की तस्वीर के अनशन करने को विवश क्यों किया था? आप मौलाना तौक़ीर रज़ा और प्रमोद कृष्णन जैसे विवादित धर्मगुरुओं का साथ क्यों ले रहे हैं? आप ओखला क्षेत्र में बाटला मुठभेड़ को नक़ली बताते हैं और द्वारका में शहीद हुए इन्सपेक्टर एमसी शर्मा को श्रद्धांजलि देते हैं? योगेन्द्र यादव जब हिन्दू-बहुल क्षेत्रों में जाते हैं तो यदुवंशी होते हैं और मेवात के मुस्लिम क्षेत्रों में अपना नाम सलीम बताते हैं? आशुतोष वैश्य-बहुल चांदनी चौक क्षेत्र में आशुतोष गुप्ता बन जाते हैं?
  6. अम्बानी की कंपनियों में आशुतोष के कितने शेयर हैं? ये ख़रीदे गए या उपहार-स्वरूप हैं? दिल्ली का मुख्यमंत्री रहते हुए आपने अनिल अम्बानी की कंपनी को फायदा क्यों पहुँचाया?
  7. सहारनपुर से योगेश दहिया तथा हिसार से युद्धवीर सिंह जैसे भ्रष्टाचार के आरोपियों को टिकट क्यों दिया गया? बुलंदशहर से साबिर राही एवं कंधमाल से नरेन्द्र मोहंती जैसे अपराधी छवि के नेताओं को टिकट क्यों दियागया?
  8. रज़ा मुज़फ़्फ़र भट्ट,कमाल फारुक़ी,बाबू मैथ्यू आदि अजमल क़साब, अफज़ल गुरु एवं रियाज़ भटकल को निर्दोष मानते हैं। आपने रज़ा मुज़फ़्फ़र भट्ट, कमाल फारुक़ी, बाबू मैथ्यू आदि को लोकसभा का टिकट क्यों दिया? आपलोग निर्दोष नागरिकों एवं सुरक्षाबलों पर आतंकवादी हमलों की निंदा क्यों नहीं करते हैं?
  9. सोनी सोरी,कमल मित्र चिनॉय, बिनायक सेन आदि माओवादियों का समर्थन करते हैं। आपने सोनी सोरी को लोकसभा टिकट क्यों दिया? आपलोग निर्दोष नागरिकों एवं सुरक्षाबलों पर माओवादी हमलों की निंदा क्यों नहीं करते हैं?
  10. मनीष सिसोदिया ने किस तरह 2005 में रु 44 लाख एवं 2006 में रु 32 लाख फ़ोर्ड फ़ाउंडेशन से प्राप्त किया जब कि उनके एनजीओ “कबीर” का रजिस्ट्रेशन नवंबर 2007 में हुआ?
  11. फ़ोर्ड फ़ाउंडेशन की प्रमुख कविता रामदास के पिता लक्ष्मी रामदास, माता ललिता रामदास एवं बहन सागरी रामदास पार्टी की सर्वोच्च नीति-निर्धारण समितियों में किन कारणों से हैं?
  12. मनीष सिसोदिया, योगेन्द्रयादव, मेधापाटेकर, मीरा सांन्यालऔर आम आदमी पार्टी ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप में अब तक फ़ोर्ड फ़ाउंडेशन, खाड़ी देशों,अमेरिका एवं अन्य देशों से कितना धन प्राप्त कियाहै?
  13. आपने 49 दिनों के शासन में फ़ोर्ड फ़ाउंडेशन, खाड़ी देशों तथा अन्य देशों से धन प्राप्त करने वाले एनजीओ और व्यक्तियों के ख़िलाफ़ किसी प्रकार की न्यायिक या सीबीआई जाँच की अनुशंसा क्यों नहीं की, जो कि अपना आयकर रिटर्न दाख़िल नहीं करते हैं? गृह मंत्रालय की रिपोर्ट कहती है कि एनजीओज़ को 2013 में रु 11 हज़ार 500 करोड़ का विदेशी धन आया, पिछले पाँच वर्षों में विदेशों से रु 42 हज़ार करोड़ मिले, जबकि केवल 2 प्रतिशत एनजीओज़ ने अपना रिटर्न दाख़िल किया है.
  14. आप, मनीष सिसोदिया, योगेन्द्रयादव एवं मेधा पाटेकर ने अब तक कितनी बार खाड़ी, अमरीका, जर्मनी एवं अन्य देशों की यात्राएँ की हैं? आप सब अपने विदेशी दौरों का अब तक का विवरण सार्वजनिक क्यों नहीं करते हैं?
  15. जनलोकपाल विधेयक के लिए आपने जानबूझ कर असंवैधानिक रास्ता क्यों चुना? दिल्ली में पहले से ही लागू लोकायुक्त बिल को ही मज़बूत क्यो नहीं बनाया? बिना जनमत संग्रह के मुख्यमंत्री पद से आपने त्यागपत्र क्यों दिया?
  16. आपने संतोष कोली की हत्या की न्यायिक या सीबीआई जाँच की मांग या अनुशंसा क्यों नहीं की? आपने पूरे चुनाव के दौरान यह आरोप लगाया था कि कोली की हत्या राशन माफ़िया ने की है. संतोष कोली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट कहां है?
  17. आपने भोले–भाले लोगों को उम्मीदवारी के लिए आवेदन करने के लिए क्यों कहा जबकि ज़्यादातर लोकसभा टिकट या तो पहले से निर्धारित किए जा चुके थे या बेचे जा चुके थे?आपने केवल अरुणा सिंह एवं अशोक कुमार को बलि का बकरा क्यों बनाया और अन्य वरिष्ठ नेताओं को निष्कासित क्यों नहीं किया?
  18. आप पार्टी की आतंरिक समस्याओं के निवारण के लिए राष्ट्रीय परिषद की बैठक आप ने क्यों नहीं बुलाई? और जब इस साल 31 जनवरी को यह बैठक बुलाई गई तो पार्टी के संविधान में संशोधन के लिए आपने वोटिंग में गड़बड़ी क्यों होने दी? क्या यह विश्वासयोग्य है कि राष्ट्रीय परिषद ने अपनी ही ताक़तों को कम करने के पक्ष में मत दिया? हाईकमान संस्कृति को पार्टी से क्यों नहीं ख़त्म करते हैं? पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र क्यों नहीं है? आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में संजय आदमी पार्टी (साप), मध्य प्रदेश में मनीष आदमी पार्टी (माप), हरियाणा में योगेन्द्र आदमी पार्टी (याप), महाराष्ट्र में मयंक आदमी पार्टी (माप), बिहार में परवीण अमानुल्ला पार्टी (पाप), तमिलनाडु में क्रिस्टीना आदमी पार्टी (काप) एवं कर्नाटक में पृथ्वी आदमी पार्टी (पाप) क्यों बन गयी?

 

भवदीय

अश्विनी उपाध्याय, राजेश गुप्ता, रमेश यादव, सलिल कुमार, ओमजी, कुलदीप जांघू, सुभाष तलवार, संजय ब्रह्मचारी

 

पूर्व वा वर्तमान राष्ट्रीय परिषद एवं संस्थापक सदस्य, आम आदमी पार्टी

 

- Advertisement -

Expositions

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

Why Gupt Navratri is observed, how, when and by whom

Adhering to the rituals associated with Gupt Navratri, as mentioned in Devi Bhagavata Purana, is believed to bring wealth, prosperity, and happiness into one's life
Surajit Dasgupta
Surajit Dasguptahttps://swadharma.in
Surajit Dasgupta began his career as a banker with Citibank and then switched to journalism. He has worked with The Statesman, The Pioneer, Swarajya, Hindusthan Samachar, MyNation, etc and established his own media houses Sirf News and Swadharma. His professional career began in 1993. He is a mathematician by training and has acute interest in science and technology, linguistics and history. He is also a Sangeet Visharad.

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

More like this

आरक्षण की आड़ में प्रतिभा का कत्ल? SC-ST Act के कथित दुरुपयोग से समानता का गला घोंटता कानून

सामाजिक न्याय की ढाल जरूरी, लेकिन क्या संरक्षण की व्यवस्था कहीं समान अवसर, मेरिट और कानून के निष्पक्ष इस्तेमाल पर भारी पड़ रही है? आरक्षण से लेकर एससी-एसटी एक्ट तक व्यवस्था के भीतर सुधार की जरूरत पर गंभीर सवाल

The Kerala Story से कालड़ी तक — बदलते केरल की कहानी में शंकराचार्य, जनसांख्यिकी, धर्मांतरण के सवाल

‘द केरल स्टोरी’ के शोर, जनगणना के आंकड़ों और अदालती रिकॉर्ड के बीच एक राज्य को पढ़ने की कोशिश