HomeArchivesविरोध की आंधी और आलोचनाओं का गुबार

विरोध की आंधी और आलोचनाओं का गुबार

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा शासित राज्यों में दलितों के साथ अन्याय हो रहा है

देश में विरोध की आंधी चल रही है। इस आंधी में पक्ष और विपक्ष दोनों ही आलोचनाओं की गुबार वर्षा कर रहे हैं। उपवास का तो जैसे चलन ही विकसित हो गया है। कांग्रेस ने महात्मा गांधी के समाधिस्थल पर गत दिनों मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ उपवास किया था। हालांकि छोले-भटूरे के लोभ और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लेटलतीफी ने इस पर पानी फेर दिया। वहीं संसद में कांग्रेस के गतिरोध से नाराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सांसदों और मंत्रियों से अपील करनी पड़ी कि वे लोकतंत्र के दुश्मनों को जनता के बीच बेनकाब करें। उन्होंने खुद भी कांग्रेस के आचरण के खिलाफ दिन भर का उपवास रखा और जनता को बताया कि कांग्रेस संसद नहीं चलने दे रही। वह देश को कमजोर करने का, अस्थिर करने का काम कर रही है।

लोकतंत्र में संप्रभु तो जनता ही होती है। नेता तो बस उसका प्रतिनिधित्व करते हैं। कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी को सलाह दी है कि प्रधानमंत्री के लिए यह समय उपवास का नहीं, संन्यास लेने का है। भाजपा सांसदों और मंत्रियों ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उपवास की धार्मिक-आध्यात्मिक व्याख्या भी की। राजनीति पर गणित का सिद्धांत लागू होता है। सिद्धांत को गलत ठहराने की कोशिश किसी के लिए भी उचित नहीं होती। जनता जनार्दन होती है। भाजपा जनता के नजदीक बैठी है। यूं तो चुनाव जीतने के पांच साल बाद ही नेताओं को जनता की याद आती है। कई बार तो वे जनता की आंखों में आंख डालकर अपनी बात कहने की भी स्थिति में नहीं होते। चुनाव क्षेत्र ही बदल लेते हैं। भाजपा सांसद जनता के बीच पहुंचे हैं। यह अच्छी बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो हर सांसद से हर साल एक गांव गोद लेने और उसे माॅडल गांव बनाने की अपील कर चुके हैं। कितनों ने उनकी सलाह पर अमल किया, यह बहस का मुद्दा नहीं है।

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा शासित राज्यों में दलितों के साथ अन्याय हो रहा है। भाजपा का तर्क है कि उससे ज्यादा दलितों के लिए किसी भी सरकार ने काम नहीं किया है। डाॅ भीमराव रामजी आंबेडकर का जितना सम्मान भाजपा शासन में हुआ है, उतना सम्मान कोई भी राजनीतिक दल अपने कार्यकाल में नहीं दे पाया है। बसपा प्रमुख मायावती तो यहां तक कह रही हैं कि दलितों पर लाठी बरसाने वाली भाजपा को आंबेडकर जयंती मनाने का कोई हक नहीं है। हाल ही में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लखनऊ में ज्योति बा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शीर्ष दलित महापुरुष को सम्मान देकर उन्होंने दलितों के बीच संदेश देने की कोशिश की है कि दलितों को सम्मान देने, उनके हितों की चिंता करने वाली भाजपा देश में अकेली राजनीतिक पार्टी है। प्रधानमंत्री ने तो अपने हर सांसद से अपने संसदीय क्षेत्र की दलित बस्तियों में रात्रि प्रवास करने और इस दौरान उन्हें यह बताने का सुझाव दिया है कि केंद्र और भाजपा शासित राज्यों में सभी दलितों के उत्थान के लिए क्या खास कदम उठाए जा रहे हैं?
भाजपा ने दावा किया है कि वह दलितों को मिल रहे आरक्षण में ही अति दलितों और पिछड़ों के लिए मिल रहे आरक्षण में ही अति पिछड़ों को आरक्षण देगी। उसके इस प्रयोग से दलित और पिछड़ों के एक बड़े वर्ग का रुझान भाजपा की ओर हो रहा है। लोकसभा चुनाव में दलितों के मत बहुतायत में भाजपा को मिले, यह भी एक वजह है कि विपक्ष दलितों के मतों का बिखराव रोकना चाहता है। लेकिन इसके लिए देश को जातीय वैमनस्य की आग में झोंकना उचित तो नहीं है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सेवा प्रकल्प भी दलितों और वंचितों के बीच लंबे समय से काम कर रहा है। उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य समस्याओं का समाधान कर रहा है। राहुल गांधी ने दो दलित महिलाओं के यहां जाने और वहां भोजन करने की नौटंकी की थी लेकिन भाजपा और संघ के आनुषंगिक संगठन उससे पूर्व ही काशी में डोमराज के साथ भोजन कर चुके थे। मायावती खुद को दलित की बेटी कहती हैं लेकिन वे खुद चलकर किसी दलित के आंसू पोंछने उसके घर नहीं गई। उनकी रैली में दलित अपने खर्च पर आए। परेशानी झेलकर आए। तालियां दोनों हाथ से बजती हैं। जब वे सत्ता में थीं तो उन्होंने अति दलितों को कोई महत्व नहीं दिया। उनके तरजीह के केंद्र में केवल जाटव रहे। भाजपा ने बेहद दूरदर्शिता के साथ अन्य दलित जातियों के हितों का मुद्दा उठाया और उन्हें अपने साथ लिया। सहयोग की फसल सहयोग से ही कटती है। राजनीति तो सामाजिक कार्य है। सामाजिक कार्य में शुचिता और पारदर्शिता, नेता की व्यावहारिकता, सादगी और सच्चाई ज्यादा मायने रखती है। यह बात मायावती ही नहीं, अखिलेश यादव को भी समझनी चाहिए। पिछड़ों का मतलब उन्होंने बस अपनी जाति यादव से ही निकाल लिया था। अखिलेश, मायावती और राहुल का राजनीतिक नुकसान उनकी खुद की नीतियों से हो रहा है। उसके लिए कोई दूसरा दोषी नहीं है। रही बात उपवास की राजनीति की तो इससे किसी का भला नहीं होने वाला है।

भाजपा को भी यह बात समझनी होगी कि जनता ने उसका समर्थन विकास के लिए किया था। विकास के रोड़े हटाने का काम उसका ही है। भाजपा के पास अभी भी समय है, वह विकास की गति तेज करे। बेरोजगारों को रोजगार दे। विपक्ष अपनी भूमिका निभा रहा है। सत्तापक्ष को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विरोध की दीवार तो रहती ही है। लेकिन जहां तक प्रधानमंत्री को संन्यास लेने की सलाह देने का सवाल है तो विपक्ष को भी अपने कार्यकाल की याद करनी चाहिए। अपने कार्यकाल में उसके किसी मंत्री ने तो संन्यास लिया नहीं। व्यवस्था के सुधार में समय लगता है। प्रधानमंत्री अगर कह रहे हैं कि विपक्ष ने राजनीतिक अहंकार और सत्ता की भूख के कारण लोकतंत्र को कुचलने का गुनाह किया गया है तो कदाचित गलत नहीं है। लेकिन विपक्ष भी इसी तरह के आरोप केंद्र सरकार पर लगा रहा है। मौजूदा समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं, देश को आगे ले जाने का है। सबका साथ-सबका विकास सुनिश्चित करने का है। सरकार को विकास की राह के रोड़े खुद उठाने होंगे। जनता उसे वोट दे सकती है। भ्रष्टाचार और अव्यवस्था पर चोट तो उसे ही करनी होगी। अपराध और भ्रष्टाचार को राजनीतिक संरक्षण अरसे से मिलता आ रहा है। इस काॅकस को तोड़ना भी सरकार की बड़ी चुनौती है। राजनीतिक दलों को सोचना होगा कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान क्यों नहीं हो पा रहा है? भारत की जरूरतों के हिसाब से विकास का रोडमैप बनाना होगा। जब तक नेता जनता के बीच नहीं जाएंगे, वे उनकी समस्याओं को नहीं जान पाएंगे।समस्या के पास ही समाधान होता है। पेड़ तभी हरा रहता है जब जड़ में पानी दिया जाए। सत्ता-पक्ष और विपक्ष फुनगी पर पानी दे रहे हैं। परेशानी का मूल तो यही है।

हिन्दुस्थान समाचार/सियाराम पांडेय ‘शांत’

- Advertisement -

Expositions

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

Why Gupt Navratri is observed, how, when and by whom

Adhering to the rituals associated with Gupt Navratri, as mentioned in Devi Bhagavata Purana, is believed to bring wealth, prosperity, and happiness into one's life
Swadharma
Swadharmahttps://swadharma.in/
Swadharma is a one-stop web destination for everything Hindu. We will cover history, theology, literature and rituals of all sects of Hinduism one by one besides news of the state of the Hindu community worldwide through videos, podcasts, reports and articles.

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

More like this

आरक्षण की आड़ में प्रतिभा का कत्ल? SC-ST Act के कथित दुरुपयोग से समानता का गला घोंटता कानून

सामाजिक न्याय की ढाल जरूरी, लेकिन क्या संरक्षण की व्यवस्था कहीं समान अवसर, मेरिट और कानून के निष्पक्ष इस्तेमाल पर भारी पड़ रही है? आरक्षण से लेकर एससी-एसटी एक्ट तक व्यवस्था के भीतर सुधार की जरूरत पर गंभीर सवाल

The Kerala Story से कालड़ी तक — बदलते केरल की कहानी में शंकराचार्य, जनसांख्यिकी, धर्मांतरण के सवाल

‘द केरल स्टोरी’ के शोर, जनगणना के आंकड़ों और अदालती रिकॉर्ड के बीच एक राज्य को पढ़ने की कोशिश