HomeArchivesविश्लेषण तो अपना करे कांग्रेस

विश्लेषण तो अपना करे कांग्रेस

कुल मिलाकर देखें तो प्रणब दा ने ऐसी कोई बात नहीं कही है, जिसे समझने में संघ और बीजेपी को कोई दिक्कत होनी चाहिए

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर मुख्यालय में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की उपस्थिति मात्र से कांग्रेस की पेशानी पर बल पड़ गये। देश की एकता और अखंडता की बात करने वाली कांग्रेस को प्रणब मुखर्जी के इस कार्यक्रम से अपना विचार महल दरकता नजर आया। कांग्रेस ने पहले उन्हें रोकने की कोशिश की और जब सफलता नहीं मिली तो प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा को खड़ा कर दिया। इसमें भी सफलता नहीं मिली, तो अब प्रणब मुखर्जी के भाषण को विश्लेषण का जरिया बना रही है। उसे लगता है कि प्रणब मुखर्जी ने संघ मुख्यालय जाकर संघ परिवार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाया है, वहीं प्रणब मुखर्जी की बेटी ने संघ परिवार पर दादा की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर गंदी राजनीतिक करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि उन्हें जिस बात का डर था, वही हुआ। कांग्रेस की चिंता यह नहीं कि प्रणब दा संघ मुख्यालय गए। उसे तो चिंता इस बात की है कि उन्होंने संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को ‘भारत माता का एक महान सपूत’ क्यों बता दिया? कांग्रेस यह क्यों भूल जाती है कि संघ की स्थापना से पूर्व हेडगेवार जी भी कांग्रेसी ही हुआ करते थे। कांग्रेस की रीति-नीति से नाराज होकर ही उन्होंने संघ की स्थापना की थी। खांटी कांग्रेसी अगर अलग वैचारिक संगठन बना लेता है, तो वह कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से कितना अछूत हो जाता है, हेडगेवार जी इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं। संघ परिवार को लेकर कांग्रेस की नीयत पहले भी साफ नहीं रही है। उसने लंबे समय तक इस संगठन पर पाबंदियां लगाए रखीं और उसके द्बारा किए जा रहे जनहितकारी प्रयासों की निरंतर अनदेखी करती रही। आज भी कांग्रेस का माइंड सेट बदला नहीं है। उसे चिंता है कि संघ को कभी वैधता न मिल जाए। अब कांग्रेस के रणनीतिकारों को यह बात तो समझनी ही होगी कि फूल एक जगह भले ही खिले मगर उसकी सुगंध हर दिशा में फैलती है। व्यक्ति का यश-अपयश उससे पहले ही गंतव्य तक पहुंच जाता है। प्रणब मुखर्जी को भड़काने का काम पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने भी कम नहीं किया। उन्होंने तो यहां तक कहा कि प्रणब दा संघ के कार्यक्रम में तो जाएं लेकिन वहां से लौटकर देश को बताएं कि संघ क्या है, उसकी कार्यशैली क्या है? मेरा ख्याल है कि सुनी-सुनाई बातों का बतंगड़ बनाने से अच्छा होगा कि संघ परिवार चुनिंदा कांग्रेसियों को अपने यहां आमंत्रित करे, जिससे उन्हें संघ को समझने का मौका मिला। वैसे भी संघ अपने कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण अभ्यास वर्ग में अलग विचारधारा के नेताओं को आमंत्रित करता रहा है। प्रणब दा भी उनमें से एक हैं। उन्होंने तो संघ की अनेक बार आलोचना भी की थी, लेकिन वे अन्य कांग्रेसियों की तरह अपनी आंखों पर पूर्वाग्रह का चश्मा नहीं लगाते। उन्होंने नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में जो कुछ भी कहा है, उसे महज शिष्टाचार कहना माकूल नहीं होगा। पूर्व राष्ट्रपति ने जो कुछ भी कहा है, वह उनकी अपनी मौलिक विशिष्टता है। उन्होंने अपने अंदर के वक्ता को मरने नहीं दिया, इसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं।

पूर्व राष्ट्रपति ने संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नसीहत तो उन्हें देनी ही थी। अब इसे कांग्रेस मोदी सरकार को दी गई नसीहत माने तो यह उसका अपना नजरिया है। वैसे इस भाषण में ऐसी एक भी बात नहीं है, जिस पर मोदी सरकार अमल नहीं कर रही हो। सबका साथ-सबका विकास का नारा वह पहले ही दे चुकी है और इस दिशा में वह देश के विकास की गाड़ी को आगे ले भी जा रही है। भारत की विशालता का जिक्र करते हुए डॉ. मुखर्जी ने कहा है कि धर्म के आधार पर राष्ट्र की अवधारणा गलत है। देश के प्रति निष्ठा और आस्था ही देशभक्ति है। उनकी इस बात में दम है, लेकिन भारतीय धर्मग्रंथों के निर्देश धर्मो रक्षति रक्षित: को भी नजरंदाज नहीं किया जा सकता। देश की रक्षा धर्म से ही संभव है। रक्षा भी अपने आप में धर्म है। हमें धर्म को शब्दश: नहीं, व्यापकता में समझना होगा। पूर्व राष्ट्रपति ने यह भी माना कि हिन्दू एक उदार धर्म है। राष्ट्रवाद ‘वसुधैव कुटुम्बकम, सर्वे भवन्तु सुखिन:, सर्वे सन्तु निरामया:’ की भावना से निकला है, लेकिन इस सच से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि इस देश में रहने वाले अन्य धर्मावलंबी भी इसी तरह की विचारधार नहीं रखते। उन्होंने कहा है कि हम भारतीय एकता की ताकत को समझते हैं, हम अलग-अलग सभ्यताओं को खुद में समाहित करते रहे हैं। राष्ट्रवाद और सहिष्णुता देश की पहचान है। भेदभाव और नफरत से भारत की पहचान को खतरा है। स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है का शंखनाद करने वाले तिलक भी स्वराज में धार्मिक आधार पर भेदभाव के पक्षधर नहीं थे। राष्ट्रवाद किसी धर्म, भाषा या जाति से बंधा हुआ नहीं है, संविधान में आस्था ही असली राष्ट्रवाद है। उन्होंने देश की समस्याओं के लिए संवाद की जरूरत पर जोर दिया। केंद्र और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री गांव-गांव चौपाल लगाकर संवाद की ही लौ जला रहे हैं। विचारों में समानता लाने के लिए संवाद जरूरी है, लेकिन सबके विचार समान हों, यह जरूरी तो नहीं। इस लिहाज से वैचारिक संतुलन और सामंजस्य की बात होती तो ज्यादा मुफीद होता। हमें लोगों को भयमुक्त करना होगा। चाणक्य के हवाले से उपराष्ट्रपति ने यह भी कहा कि लोगों की प्रसन्नता में ही राजा की खुशी होती है। हिंसा छोड़ शांति के रास्ते पर चलना चाहिए। सभी खुश और स्वस्थ हों, यही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

हमारा लक्ष्य शांति और नीति निर्धारण होना चाहिए। कुल मिलाकर देखें तो प्रणब दा ने ऐसी कोई बात नहीं कही है, जिसे समझने में संघ और बीजेपी को कोई दिक्कत होनी चाहिए। कांग्रेस के कुछ नेता कह रहे हैं कि प्रणब दा की बातों को समझने मेर बीजेपी को समय लगेगा और जब वह समझेगी तो लगेगा कि उसने अपने कार्यक्रम में प्रणब दा को बुलाकर भूल की है। कांग्रेस पर गालिब की वो बात शत-प्रतिशत खरी उतरती है कि दिल बहलाने को गालिब ख्याल अच्छा है। प्रणब मुखर्जी राजनेता ही नहीं, अच्छे चिंतक और विचारक भी हैं। उनका लंबा राजनीतिक जीवन रहा है। उन्होंने जो कुछ भी कहा है, उससे देश का हित ही होगा। अब यह तो कांग्रेस को सोचना है कि उनके कहे का, उनके संघ कार्यालय जाने का कांग्रेस की सेहत पर क्या असर होता है? दूसरों के दोष देखने से पहले कांग्रेस खुद के दोषों पर विचार करती, तो शायद इससे उसका ही भला होता। विश्लेषण जरूरी है, लेकिन जब वह खुद पर केंद्रित होता है, तो उसकी महत्ता और बढ़ जाती है।

- Advertisement -

Expositions

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

Why Gupt Navratri is observed, how, when and by whom

Adhering to the rituals associated with Gupt Navratri, as mentioned in Devi Bhagavata Purana, is believed to bring wealth, prosperity, and happiness into one's life
Swadharma
Swadharmahttps://swadharma.in/
Swadharma is a one-stop web destination for everything Hindu. We will cover history, theology, literature and rituals of all sects of Hinduism one by one besides news of the state of the Hindu community worldwide through videos, podcasts, reports and articles.

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

More like this

RSS urges final-year volunteers to work on consolidating Hindus

The training programme in RSS consists of three stages, with Nagpur hosting the final camp where this appeal was made by the organisation's mentors

VHP to campaign for govt that brings Ram Rajya, upholds Hindu interest

On Monday, Alok Kumar was elected the new president of the VHP and Bajrang Lal Bagra its new general secretary at the ongoing trustee board meeting

‘राम साँवले थे, उन्होंने काला कर दिया’: कांग्रेस विधायक की टिप्पणी पर उत्तराखंड विधानसभा में हंगामा

उत्तराखंड विधानसभा में भाजपा के मंत्रियों और अन्य विधायकों ने कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान पर आरोप लगाया कि उन्होंने भगवान् श्रीराम पर ही टिप्पणी कर दी है