HomeArchivesरमजान में सैन्य अभियान को रोकने का व्‍यर्थ निर्णय

रमजान में सैन्य अभियान को रोकने का व्‍यर्थ निर्णय

सुरक्षा बलों को रमजान के दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ कोई बड़ा अभियान न चलाने के निर्देश देकर अप्रत्‍यक्ष और प्रत्‍यक्ष रूप में केंद्र सरकार ने एक तरह से मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की संघर्ष विराम की मांग को ही स्वीकार कर लिया है

गृह मंत्रालय ने रमजान के पाक महीने में कश्मीरी आतंकवादियों के खिलाफ कोई भी बड़ा अभियान न चलाने के सुरक्षाबलों को निर्देश देकर भले ही जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को राहत प्रदान की होगी, किंतु क्‍या यह देशहित में लिया गया नि‍र्णय है? मुफ्ती तो इसके अलावा भी बहुत कुछ केंद्र सरकार से चाहती हैं, तो क्‍या आगे मोदी सरकार वह भी बात मानेगी ? वस्‍तुत: यदि उनकी अन्य मांग देश के विरोध में जाती हैं तो निश्‍चित ही यह मांग भी देश विरोधी ही थी कि रमजान के महीने का बहाना करते हुए किसी भी तरह से आतंकियों पर होनेवाली सैन्‍य कार्रवाई पर रोक लगवा दी जाए। इससे सिर्फ आतंकवादियों का मनोबल बढ़ेगा, जो धर्म की आड़ लेकर मानवीयता को तार-तार करने में लगे हुए हैं। एक तरफ धर्म से निरपेक्ष सरकार ये मानती है कि आतंकवाद सिर्फ आतंकवाद और आतंकवादी सिर्फ आतंकवादी होता है, उसका किसी धर्म, पंथ, संप्रदाय एवं मजहब से कोई लेना देना नहीं। लोकतंत्र से उसका कोई सरोकार नहीं, फिर क्यों केंद्र सरकार ने रमजान के महीने का सहारा लेते हुए आतंक को पोषित करने वालों के विरोध में अभियान चलाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया? यह एक बड़ा सवाल है, जिसे आज देश का हर देशभक्‍त भारतीय अवश्‍य ही जानना चाहता है। इस तरह से कहीं ऐसा तो नहीं कि भाजपा की केंद्र सरकार भी पूर्व कांग्रेस सरकारों की तरह तुष्‍टीकरण की राह पर अनायास ही चल पड़ी हो, जिसका कि उसे भान तक न हो। वस्‍तुत: ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है, क्‍योंकि इस्‍लाम में यदि रमजान के पाक महिने का अपना विशेष महत्‍व है तो भारतीय हिन्‍दू सनातन पद्धति में तो हर दिन पवित्र है और वर्ष के 365 दिन देशभर में कहीं न कहीं विविध उत्‍सवों की विराटता और पवित्रता को लिए हुए सनातनी कुछ न कुछ उपवास, उत्‍सव एवं गान करते रहते हैं। तो क्‍या सरकार उन तमाम लोग, जो जाति, कुल, पंथ और धर्म से सनातनी हिन्‍दू हैं, किंतु स्वभावतः दुष्‍ट हैं, कानून की नजर में अपराधी हैं, उन पर भी आगे रहम दिखाने की तैयारी करेगी। अर्थात् सरकार इस रमजान के पाक महिने का हवाला देकर कश्‍मीर में अपनी कार्रवाई में ढील दे सकती है तब उसने क्‍या आगे इसी तरह की ढील देने का मन सनातनियों, ईसाईपंथ या अन्‍य पंथ धर्मावलंबियों के लोगों के लिए भी बनाया है। यदि नहीं, तो कोई कारण नहीं बनता कि जो एक विशेष पंथ इस्‍लाम को मानने वाले हैं और जिनके कारण न केवल भारत में आतंकवाद की आज भयावह स्‍थ‍ितियां हैं वरन् विश्‍व के कई देशों में त्राहि‍-त्राहि मची है, उन आतंकियों के लिए इस प्रकार का निर्णय लिया जाता । वास्तव में यह एक बहुत ही जोखिम भरा फैसला कहा जा सकता है। इन स्‍थ‍ितियों में आगे जब सुरक्षा बल अपनी सैन्य कार्यवाही में संकोच करेंगे तो स्वाभाविक है कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादी अपना फैलाव करने में सफल हो जाएंगे। इस एक निर्णय को यदि गंभीरतापूर्वक समझा जाए तो यह सुरक्षा बलों को रमजान के दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ कोई बड़ा अभियान न चलाने के निर्देश देकर अप्रत्‍यक्ष और प्रत्‍यक्ष रूप में केंद्र सरकार ने एक तरह से मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की संघर्ष विराम की मांग को ही स्वीकार कर लिया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भले ही अपने आदेश में संघर्ष विराम शब्द का उल्लेख नहीं किया हो, लेकिन उसके फैसले को इसी तरह परिभाषित किया जाएगा। इस बात की ही आज संभावना अधिक है। पाकिस्‍तान लगातार इन दिनों सीजफायर का उलंघन कर रहा है, उसके इस कृत्‍य से सीमा पर बसे कई भारतीय गांवों के लोग दहशत में जी रहे हैं, कुछ की तो सीमापार से आए गोला-बारुद से मौत भी हो चुकी है। वस्‍तुत: उसकी कोशिश भी यही है कि वह इस निर्णय का पूरा लाभ उठाए और पत्‍थरबाजों को सीधे अपनी ओर से आर्थ‍िक सहायता उपलब्‍ध कराने में सफल हो जाए। वह अपने आतंकियों को भी इस दौरान भारत की सीमाओं में भेजने का प्रयत्‍न करता रहेगा। जिस तरह से हाल ही में आतंकवादियों को बचाने के लिए कश्‍मीरी जनता के सैनिक एवं पुलिस कार्रवाही के विरोध में खड़े होने तथा उन्‍हें आगे होकर बचाव करने का मौका देने तथा भाग जाने के लिए अवसर प्रदान करने के वीडियो एवं चित्र सामने आ रहे हैं, उससे भी यही पता चलता है कि कश्‍मीर में हमारे सुरक्षाकर्मी कितने मुश्‍किल हालातों में अपने दायित्‍व का निर्वहन कर रहे हैं। वस्‍तुत: पाकिस्‍तान के लिए इस रमजान के महिने और उसकी पवित्रता से कोई लेना-देना नहीं हैं, उसे तो सिर्फ किसी तरह से भारत को कमजोर करने का अवसर तलाशना है।

देखा जाए तो इस एक निर्णय से वास्‍तविक अंदेशा यही है कि आगे हमारे सुरक्षाकर्मियों का श्रम व्‍यर्थ न चला जाए। जम्मू-कश्मीर में पीडीपी प्रमुख तथा मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की कश्मीरी अलगाववादियों के प्रति नरमी कोई नई बात नहीं है। इस एक फैसले से राज्य में पीडीपी का समर्थन बढ़ेगा लेकिन साथ में आतंकवाद भी पोषित होगा। महबूबा मुफ्ती और और उनके पिता स्‍व. मुफ्ती मोहम्मद सईद अपनी पार्टी पीडीपी के बैनर तले अनेक अवसरों पर अलगाववादी गुटों के फेवर में बात करते रहे हैं और कई बार ऐसा हुआ है कि मुख्यमंत्री मुफ्ती ने सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफस्पा) और पाकिस्तान से रिश्तों को लेकर भारत सरकार को घेरने का प्रयत्‍न किया है। अभी तक जम्मू-कश्मीर के लिए विशेष वार्ताकार की नियुक्ति से लेकर पत्थरबाजों को माफी देने तथा कश्‍मीरी युवाओं को अधिकतम रोजगार के अवसर मुहैया कराने जैसे फैसले के कोई सकारात्मक बड़े परिणाम यहां सामने नहीं दिखाई दिए हैं। वस्‍तुत: ऐसे में केंद्र सरकार का इस निर्णय से कोई नया परिवर्तन का मार्ग खोजना बेमानी प्रतीत हो रहा है। मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। तब से अब तक भाजपा के सहयोग से चल रही इस सरकार के तीन साल गुजर चुके हैं, किंतु राज्‍य में पनपते आतंकवाद को लेकर जमीनी हालात में कोई सुधार नजर नहीं आता है। स्‍थ‍ितियां आज भी वैसी ही हैं, जैसी नब्‍बे के दशक में दिखाई देती थीं। आतंकवादी जब चाहें, जहां चाहें सुरक्षाबलों पर हमला बोल देते हैं। साफ पता चलता है कि देश के इस राज्‍य में आतंकवाद अपने पूरे चरम पर है और उस बीच आया गृहमंत्रालय का यह निर्णय कहीं न कहीं हर देशभक्‍त भारतीय को मुंह चिढ़ा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ मयंक चतुर्वेदी

- Advertisement -

Expositions

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

Why Gupt Navratri is observed, how, when and by whom

Adhering to the rituals associated with Gupt Navratri, as mentioned in Devi Bhagavata Purana, is believed to bring wealth, prosperity, and happiness into one's life
Swadharma
Swadharmahttps://swadharma.in/
Swadharma is a one-stop web destination for everything Hindu. We will cover history, theology, literature and rituals of all sects of Hinduism one by one besides news of the state of the Hindu community worldwide through videos, podcasts, reports and articles.

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

More like this

Mehbooba Mufti accuses BJP of using Kashmiri Pandits’ plight as weapon for votes across India

Mehbooba Mufti did not care to explain the targeted killings of Hindus including Pandits in Jammu and Kashmir while waxing eloquent about Kashmiri 'tolerance'

World Order Is Changing: 2+2 Takeaway

The world is reordering itself to resist Chinese moves with the US, France, Britain and allied countries moving towards military partnerships

UCC Now, Rajnath Hints: Here’s How Modi Can Do It

Modi can argue in a manner to make UCC look secular and pro-Hindu at the same time, making a Muslim or Christian counterargument impossible