HomeArchivesराष्ट्र हित की इबारत में इजराइल

राष्ट्र हित की इबारत में इजराइल

विदेश नीति का स्थायी और सर्वोच्च तत्व राष्ट्रीय हित होता है। अन्य तत्वों में बदलाव हो सकता है, लेकिन राष्ट्रीय हित की कभी अवहेलना नहीं होनी चाहिए। इजराइल के साथ भारत की दोस्ती राष्ट्रीय हित के अनुरूप है। यह अनुचित है कि भारत के कुछ राजनीतिक दलों और नेताओं ने इजराइली प्रधानमंत्री वेन्जामिन नेतन्याहू की यात्रा का विरोध किया अथवा मिलने के तरीके पर हल्की टिपण्णी की ।

ऐसा करने वाले नेताओं को या तो विदेश नीति के स्थाई तत्व की जानकारी नहीं है, या उनके लिए अपने राजनीतिक हित ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। उनके विरोध का अन्य कोई मतलब नहीं हो सकता। यदि देश में इनके विरोध की निंदा होती है, तब ये इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करार देंगे।

बिडंबना देखिये,जिस समय भारत और इजराइल के बीच महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हो रहे थे , उसी समय वामपंथी पार्टियों ने नई दिल्ली के इंडिया गेट पर नेतन्याहू की यात्रा के विरोध में प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, इन्होने इजराइली दूतावास की तरफ बढ़ने का भी प्रयास किया। सुरक्षा बलों को उन्हें बलपूर्वक रोकना पड़ा। इस विरोध प्रदर्शन में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शामिल थी । इसके पहले कांग्रेस के बड़े नेता भी मुलाकात और स्वागत के तरीके पर टिप्पणी करके अपनी समझ का प्रदर्शन कर चुके थे। इन नेताओं का इजराइल- फलस्तीन से कोई लेना देना नहीं है, न कोई फलस्तीनी इनसे सहयोग मांगता है। इनका मकसद तो केवल वोट बैंक की राजनीति है। इन्हें लगता है कि इजराइल का विरोध करने से भारत के मुसलमान खुश हो जायेंगे। इस सोच के लिए वह इजराइली प्रधानमंत्री की यात्रा का विरोध कर रहे हैं। जबकि इन्हें भारत के आम मुसलमानों का समर्थन नहीं मिला। वह जानते हैं कि फलस्तीनियों के प्रति भारतीय नीति में नरेंद्र मोदी सरकार ने कोई बदलाव नहीं किया है। जब अनेक इस्लामी मुल्कों को इजराइल की दोस्ती से परहेज नहीं तो इन वामपंथियों के विरोध को हास्यस्पद ही माना जायेगा।

कहा जाता है कि आपद काल में मित्र और शत्रु की पहचान होती है। व्यक्तिगत जीवन की यह बात विदेश नीति पर भी लागू होती है। जो देश संकट के समय खुल कर साथ दे, उसकी दोस्ती को सम्मान देना चाहिए। कुछ दिन पहले डोकलाम पर भारत और चीन के बीच जबरदस्त तनाव था। यहाँ दोनों देशों के सैनिक आमने सामने थे। चीन युद्ध की भाषा बोल रहा था। ऐसे में जापान और इजराइल ने खुलकर भारत का साथ दिया था। इन्होने एलान किया था कि चीन के आक्रमण की दशा में वह भारत का सहायता करेंगे। संकट काल में ऐसा समर्थन किसी भी देश का मनोबल बढ़ाता है। ऐसा कहने वाले नेतन्याहू जब भारत आये तो कम्युनिस्ट और कांग्रेस के कई नेताओं ने मर्यादा तक का पालन नहीं किया। चीन के विरोध में इन वामपंथियों की कभी आवाज नहीं निकलती,जबकि भारत के सच्चे दोस्त के विरोध में इन्होने प्रदर्शन किया।

इजराइल के साथ भारत का द्विपक्षीय सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है। सीमापार के आतंकवाद से निपटने की इजराइली तकनीक कारगर है । वह भारत के साथ इसपर सहयोग को तैयार है। भारत भी सीमापार के आतंकवाद से पीड़ित है। इसके अलावा कम पानी से कृषि और अन्य तकनीक के क्षेत्र में भी सहयोग की बड़ी संभावना है। नेतन्याहू की नई दिल्ली यात्रा के दौरान नौ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें साइबर सुरक्षा, मेडिकल शोध, हवाई यात्रा प्रोटोकॉल, अंतरिक्ष विज्ञान, निवेश, मेटल एयर बैटरीज, सोलर थर्मल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग शामिल है। जाहिर है कि भारतीय प्रधानमंत्री की इजराइल यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच जो समझौते हुए थे , उस सहयोग का अगला चरण प्रारंभ हो गया है। इस यात्रा में सामरिक सहयोग बढ़ाने पर भी व्यापक चर्चा हुई । इजराइल पहली बार भारत में तेल, गैस, और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र निवेश के लिए राजी हुआ है। इजराइल कम पानी से अधिक कृषि उत्पाद की तकनीक भी भारत को देगा। भारत का बड़ा हिस्सा असिंचित है। यहां इस्राइली तकनीक बहुत उपयोगी साबित होगी।

दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच बैठक भी बहुत उपयोगी साबित हुई। इसमें दोनो देश आतंकवाद पर साझा तंत्र बनाने पर सहमत हुए हैं। बराक मिसाइल और एन्टी टैंक गाइडेड मिसाइल पर समझौते की संभावना बढ़ी है। खुफिया सूचना इजराइल पहले से साझा कर रहा है। अब आतंकवाद के खिलाफ साझा तंत्र विकसित किया जाएगा।

आगरा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नेतन्याहू के बीच उपयोगी वार्ता हुई। उत्तर प्रदेश के कृषि आदि क्षेत्रों में इजराइल ने तकनीकी सहयोग पर सहमति व्यक्त की है। योगी आदित्यनाथ ने हार्टिकल्चर संबन्धी और बस्ती व कन्नौज में दो इकाइयों की स्थापना बुन्देलखण्ड में कम पानी से कृषि उत्पाद ,वाटर मैनेजमेंट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर भी दोनों के बीच वार्ता हुई। इजराइल की कम्पनियां उत्तर प्रदेश में निवेश करेंगी।

यह समझना होगा कि नरेंद्र मोदी की सरकार राष्ट्रीय हितों के साथ साथ वैश्विक जिम्मेदारी भी समझती है। इजराइल से दोस्ती समय की मांग है । इसका मतलब यह नहीं कि अरब देशों से हमारे संबन्ध खराब होंगे। कुछ दिन पहले ही येरूसलम को इजराइल की राजधानी बनाने संबन्धी अमेरिका के प्रस्ताव का भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ में विरोध भी किया था। इसका मतलब है कि भारतीय विदेश नीति के मूल सिद्धांतों में बदलाव नहीं हुआ है। फिर भी समय के साथ राष्ट्रीय हित की इबारत में इजराइल को शामिल करना उचित है।
                                                                                         हिन्‍दुस्‍थान समाचार/डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

- Advertisement -

Expositions

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

Why Gupt Navratri is observed, how, when and by whom

Adhering to the rituals associated with Gupt Navratri, as mentioned in Devi Bhagavata Purana, is believed to bring wealth, prosperity, and happiness into one's life
Swadharma
Swadharmahttps://swadharma.in/
Swadharma is a one-stop web destination for everything Hindu. We will cover history, theology, literature and rituals of all sects of Hinduism one by one besides news of the state of the Hindu community worldwide through videos, podcasts, reports and articles.

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

More like this

Conversion mafia का फैलता जाल

Conversion mafia पर ग़रीब की मजबूरी, आस्था पर प्रहार के आरोप और हिंदू समाज की चिंता: कहाँ खड़ी है क़ानून की लड़ाई

Muslim shopkeepers who never hid their identity not complaining about Yogi-Dhami order

The furore in the media over the order issued by UP and Uttarakhand governments to shopkeepers to reveal their identities seems misplaced as Muslim businessmen do not care

Bangladesh scares away 5,000 foreigners

Violent public protests against quotas in public sector jobs and an equally brutal repression by the state, besides economic and social grievances, are disturbing Bangladesh