HomeArchivesअब नेपाल के रास्ते पाक भारत में फैलाएगा आतंकवाद

अब नेपाल के रास्ते पाक भारत में फैलाएगा आतंकवाद

कुछ समय पहले बिहार के बेतिया जिले से गिरफ्तार आईएसआई के गुर्गों ने जो खुलासा किया था वह बेहद चौंकाने वाला था।उन्होंने बताया था कि यूपी और बिहार में सक्रिय नेटवर्क नेपाल के रास्ते भारत में नए जाली नोट की बड़ी खेप ला रहे हैं और उसे यहां खपाने की कोशिश करते हैं

नेपाल एक संप्रभुत्ता संपन्न देश है, इसलिए उसकी विदेश नीति में भारत दखल नहीं दे सकता। पर नेपाल-पाकिस्तान के संबंधों में निकटता देखने में आ रही है, उससे भारत का चिंतित होना स्वाभाविक है। इसलिए बीते दिनों जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी जब काठमांडू के दो दिनों के दौरे पर गए तो भारत की उन पर नजर थी। अब्बासी नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के आमंत्रण पर नेपाल गए थे।

भारत की चिंता स्वाभाविक है। भारत को अब अपनी आतंरिक सुरक्षा व्यवस्था को और चुस्त करना होगा। कारण ये है कि पाकिस्तान की घोर भारत विरोधी खुफिया एजेंसी नेपाल के रास्ते भारत में अस्थिरता फैला सकती है। उसका ये इतिहास रहा है।1999 में भारतीय यात्री विमान आईसी 814 को काठमांडू से हाइजैक किया गया था और इस विमान को हाइजैक करने की साजिश नेपाल में रची गई थी। इस घटना के बाद से नेपाल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत गतिविधियों का केंद्र रहा है जिस पर मुश्किल से भारत काबू पाया है।

कहने को तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी नेपाल के साथ अपने देश के संबंध प्रगाढ़ करने के प्रयास में काठमांडू गए थे। वहां उन्होंने अपने नेपाली समकक्ष के पी शर्मा ओली के साथ बातचीत की। उन्होंने दक्षेस को दोबारा जीवंत करने की प्रक्रिया पर भी चर्चा की। ओली के नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद पाकिस्तान की किसी शिखर हस्ती की यह पहली यात्रा थी।

ये सब बातें सुनने में बहुत अच्छी लगती है। भारत को इस बात से क्यों तकलीफ होगी कि दो अन्य देशों में संबंध प्रगाढ़ हो रहे हैं। भारत इसलिए चिंतित है क्योंकि भारत-नेपाल की सीमाएं खुली हैं। दोनों देशों के लोग एक-दूसरे के देशों में आते-जाते भी रहते हैं। बस, इस स्थिति का फायदा उठाना चाहेगी आईएसआई। वो भारत में अपने गुर्गों के माध्यम से आतंक फैला सकती है। वो भारत में जाली नोटों की खेप की सप्लाई तो करती ही रही है। कुछ समय पहले बिहार के बेतिया जिले से गिरफ्तार आईएसआई के गुर्गों ने जो खुलासा किया था वह बेहद चौंकाने वाला था।उन्होंने बताया था कि यूपी और बिहार में सक्रिय नेटवर्क नेपाल के रास्ते भारत में नए जाली नोट की बड़ी खेप ला रहे हैं और उसे यहां खपाने की कोशिश करते हैं। यह सभी नोट पाकिस्तान से लाया जा रहा था। यहां तक की नोटबंदी के समय भी इन लोगों ने जाली नोटों को खपाने में सफलता पाई।

अब्बासी की नेपाल को लेकर दोनों देश कह रहे हैं कि वे दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन ( सार्क) सार्क को फिर से सक्रिय करना चाहते हैं। बहुत बढ़िया बात है। पर कोई पाकिस्तान से पूछे कि सार्क आंदोलन को पंगु किसने किया ? भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में सार्क राष्ट्रों के नेताओं को आमंत्रित करके इस मृतप्राय: संगठन में प्राण फूंके थे। इस लिहाज से मोदी की पहल महत्वपूर्ण है। आठ देशों का संगठन दक्षेस आर्थिक हयोग,आतंकवाद के खात्मे और गरीबी उन्मूलन के लिए ठोस काम कर सकते थे। लेकिन सार्क को पाकिस्तान ने कभी पनपने का अवसर ही नहीं दिया। वो सार्क देशों में आतंकवाद फैलाने से लेकर उनके आतंरिक मामलों में पंगे लेता रहा। यही वजह है कि पाकिस्तान के ना केवल भारत से बल्कि बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भी बेहद तनावपूर्ण संबंध हैं। कभी पाकिस्तान का अंग था बांग्लादेश। अब दोनोंके रिश्ते लगातार खराब होते जा रहे हैं। कुछ समय पहले की तो बात है जब पहलेबांग्लादेशने और फिरपाकिस्तानने एक-दूसरे के देशों में तैनात एक-एक राजनयिक को देश से निकलने के आदेश दिए। ऐसा पहली बार हुआ था किपाकिस्तानने किसीबांग्लादेशी राजनयिक को देश छोड़ने को कहा है। इससे पहले शेख हसीना साल2000में जब पहली बार प्रधानमंत्री बनी, तब भीबांग्लादेशनेपाकिस्तानके एक राजनयिक को तुरंत ढाका छोड़कर जाने को कहा था। उसपर आरोप था वहपाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट है औरबांग्लादेशके चरमपंथी समूहों की मदद कर रहा है।बांग्लादेशकी प्रधानमंत्री शेख हसीना की भीपाकिस्तानसे  शिकायत रही है कि वह हर     उस मौके परबांग्लादेशसरकार को कोसता है जब वहां पर1971के मुक्ति संग्राम के गुनाहगारों को फांसी दी जाती है। उन्हें दंड दिया जाना मानोपाकिस्तानको खल जाता है।

सार्क देशों को आतंकवाद का लंबे समय से सामना करना पड़ता रहा है। इस अहम मसले पर सार्क देश मिलकर काम कर सकते थे। पर ये हो ना सका क्योंकि पाकिस्तान ही तो है आतंकवाद की फैक्ट्री। सार्क देश आतंकवाद से लड़ने का संकल्प तो लेते हैं, पर जमीन पर अपने संकल्प को नहीं उतारते। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई तथा इसे जड़ से खत्म करने के लिए सार्क शिखर बैठकों में हर बार रस्मी तौर पर प्रस्ताव पारित हो जाता है। प्रस्ताव में रट्टी-रटाई बातें कहीं जाती हैं कि दक्षेस देश आतंकी गतिविधियों से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी, उन पर अभियोजन और उनके प्रत्यर्पण में सहयोग करेंगे। इसमें हर तरह के आतंकवाद के सफाए और उससे निपटने के लिए सहयोग को मजबूत करने पर जोर दिया जाता है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि ये मुल्क अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में नहीं होने देंगे। प्रस्ताव में आतंकवाद, हथियारों की तस्करी, जाली नोट, मानव तस्करी आदि चुनौतियों से निपटने में क्षेत्रीय सहयोग की बात कही जाती है। हालांकि कुल मिलाकर बात प्रस्ताव से आगे नहीं बढ़ती।

विश्वास नहीं हो रहा कि आतंकवाद को खाद-पानी देने वाला और पड़ोसी देशों के लिए परेशानी खड़ी करने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नेपाल मेंसार्क को फिर से सक्रिय करने पर बात करते हैं।क्या पाकिस्तान भूल गया कि दक्षेस का19 वां सम्मेलन 2016 में इस्लामाबाद में आयोजित होने वाला था लेकिन भारत ने उड़ी हमले में पाकिस्तान की भूमिका का हवाला देते हुए इसमें शामिल होने से इंकार कर दिया था। तीन अन्य देश भी भारत का साथ देते हुए सम्मेलन से अलग हो गए थे। पाकिस्तान के नकारात्मक व्यवहार के चलते ही सार्क आंदोलन अपने लक्ष्यों को हासिल नहीं कर पाया। हालांकि पूरी दुनिया परस्पर आर्थिक सहयोग के महत्व को समझने लगी है,पर इस मोर्चे पर पाकिस्तान की नकारात्मक नीतियों के कारण अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई है सार्क देशों को।

दरअसल ओली ने नेपाल का प्रधानमंत्री बनने बाद चीन और पाकिस्तान से संबंधों को मजबूत बनाने की कोशिशें तेज की हैं। अब वो पाकिस्तान की यात्रा पर भी जाएंगे। यहां तक तो सब ठीक है। पर ओली को समझना होगा कि वो भारत के हितों की अनदेखी करके अपना ही अहित करेंगे। ओली याद रखें कि भारत-नेपाल संबंध सामान्य पड़ोसियों जैसे नहीं हैं। भारत-नेपाल संबंधों के मूल में धर्म और संस्कृति का अटूट रिश्ता भी है।

- Advertisement -

Expositions

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

Why Gupt Navratri is observed, how, when and by whom

Adhering to the rituals associated with Gupt Navratri, as mentioned in Devi Bhagavata Purana, is believed to bring wealth, prosperity, and happiness into one's life

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

More like this

आरक्षण की आड़ में प्रतिभा का कत्ल? SC-ST Act के कथित दुरुपयोग से समानता का गला घोंटता कानून

सामाजिक न्याय की ढाल जरूरी, लेकिन क्या संरक्षण की व्यवस्था कहीं समान अवसर, मेरिट और कानून के निष्पक्ष इस्तेमाल पर भारी पड़ रही है? आरक्षण से लेकर एससी-एसटी एक्ट तक व्यवस्था के भीतर सुधार की जरूरत पर गंभीर सवाल

The Kerala Story से कालड़ी तक — बदलते केरल की कहानी में शंकराचार्य, जनसांख्यिकी, धर्मांतरण के सवाल

‘द केरल स्टोरी’ के शोर, जनगणना के आंकड़ों और अदालती रिकॉर्ड के बीच एक राज्य को पढ़ने की कोशिश