HomeArchivesआंदोलन की आड़ में गुण्डागर्दी

आंदोलन की आड़ में गुण्डागर्दी

सड़कों पर खड़े वाहनों पर गुण्डों का कहर टूटा। रेल पटरियां उखाड़ दी गईं। पुलिस कर्मियों पर हमले हुए। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के जवान बड़ी संख्या में घायल हुए। दंगाइयों में से कुछ तो पिस्तौल चमकाते दिखाई दिए

एससी-एसटी एक्ट(एट्रॅासिटी एक्ट) पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भारत बंद के नाम पर दलित संगठनों ने जो अराजक हालात पैदा कर दिए थे उसे चुपचाप बर्दाश्त कर लेना कायरता होगी। कानून पसंद हर व्यक्ति को सीना ठोंक कर कहना चाहिए कि यह आंदोलन नहीं, गुण्डागर्दी थी। खास तरह का दंगा था। एक दर्जन राज्यों में तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा के स्तब्ध कर देने वाले दृश्य देखे गए। कहीं चलती बस में आग लगा दी गई तो कहीं सवारियां ले जा रहीं बसों, टैक्सियों और ऑटो रिक्शे पर पथराव और हमले हुए।

सड़कों पर खड़े वाहनों पर गुण्डों का कहर टूटा। रेल पटरियां उखाड़ दी गईं। पुलिस कर्मियों पर हमले हुए। पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के जवान बड़ी संख्या में घायल हुए। दंगाइयों में से कुछ तो पिस्तौल चमकाते दिखाई दिए। दो अप्रैल के इस तमाशे से दो बातें स्पष्ट रूप से महसूस की गईं। पहली यह कि इतने बड़े पैमाने पर उपद्रव करवाना अकेले दलित संगठनों के बूते की बात नहीं थी। निश्चित रूप से पर्दे के पीछे किसी और का सियासी दिमाग काम कर रहा है। दूसरी बात, सरकार और भाजपा के खिलाफ दलितों को उकसाने की गहरी साजिश देश में चल रही है। दलित संगठनों का उपयोग करने वाले ऐसे लोगों को पहचानना कठिन नहीं है। राजनीति के इस खेल में एक बुरी बात यह हुई कि निहायत गैरजरूरी इस बंद से सुप्रीम कोर्ट की गरिमा को चोट पहुंचाने का दुस्साहस किया गया। न्याय व्यवस्था को अप्रत्यक्ष संदेश देने की ओछी हरकत की गई है।

नि:संदेह इस समय देश में सामाजिक वैमनस्य फैलाने की साजिश चल रही है। इस आशंका की अपनी ठोस वजह है। याद करें, पिछले तीन माह में जाति के नाम पर भीड़ जुटा कर हिंसा और उपद्रव करवाने की यह दूसरी बड़ी घटना है। 2018 की शुरुआत कुछ दलित संगठनों के आह्वान पर महाराष्ट्र बंद से हुई थी। उस समय बड़े पैमाने पर हिंसा, आगजनी और उपद्रव की घटनाएं हुईं। पुणे के समीप भीमा कोरेगांव में 200 वर्ष पूर्व हुए एक युद्ध में विजय की याद में आयोजित कार्यक्रम के बाद दलित संगठनों ने महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया था। वजह यह बताई गई कि भीमा कोरेगांव में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए लोगों पर हमले किए गए। ऐसी बातें उकसावे के लिए पर्याप्त थीं।

महाराष्ट्र बंद के दौरान भड़की हिंसा और उपद्रव से अरबों रुपये मूल्य की सम्पत्ति का नुकसान हुआ। लगभग तीन माह बाद वही टोटका पुन: आजमाया गया। इस बार निशाने पर सर्वोच्च अदालत का एक फैसला रखा गया। बंद के दौरान जो दिखाई दिया, उससे जिम्मेदार नागरिक यह सोचने पर विवश हुए होंगे कि यहां कुछ लोग कब तक जाहिलों की तरह व्यवहार करते रहेंगे। आम आदमी कब तक ऐसी गुण्डागर्दी और शक्ति प्रदर्शन झेलने के लिए विवश रहेगा। इस नाजुक मौके पर प्रमुख विपक्षी दलों और कांग्रेस की भूमिका पर आश्चर्य नहीं हुआ। इन पार्टियों ने दलितों (संगठनों) के साथ खड़े होने का अपना इरादा जाहिर कर दिया है। स्पष्ट है कि उन्हें अगला लोकसभा चुनाव दिख रहा है। उनकी नजर दलित वोट बैंक पर लगी है। दलित संगठनों के कारनामे पर कांग्रेस के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी के समक्ष एक बड़ी चुनौती है।

अब देखने लायक बात यह होगी कि 2019 के मद्देनजर वह मामले को ठण्डा करने में अपनी उर्जा लगाती है या वोट बैंक की राजनीति की परवाह नहीं करते हुए भारत बंद की आड़ में अराजक माहौल बना देने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने का साहस दिखाएगी। गुण्डागर्दी करने या करवाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई से भाजपा के लिए सियासी नुकसान का जोखिम अवश्य है लेकिन ऐसे साहसिक कदमों से जाति, धर्म और भाषा के नाम ठेकेदारी करने वाले लोगों का सबक मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरूद्ध आमलोगों बरगलाने और भावनाएं भड़काने वालों को चिन्हित किया जाना चाहिए। हाल के वर्षों में बंद और आन्दोलनों की आड़ में गुण्डागर्दी करवाने की प्रवृत्ति बढ़ी है। सपने दिखा कर भावनाएं भड़कायी जाती हैं। भीड़ जुटाकर उपद्रव कराया जाता है। ऐसे तीन बड़े तमाशे पिछले कुछ वर्षों में गुजरात, राजस्थान और हरियाणा में देख जा चुके हैं।

उपद्रवियों के ऐसे सरगनाओं के आगे सरकारें मिमियाती दिखीं थीं। किसी ने कभी सोचा कि ऐसी घटनाओं से देश की छवि पर बट्टा लगता है। एक विदेशी विद्वान के भारत के विषय में विचार सुने थे। भारत की प्रगति पर वह मुग्ध दिखे, किन्तु हैरान इस बात को लेकर थे कि यहां लोगों की मानसिकता विचित्र क्यों है। उन्हें सार्वजनिक सम्पत्ति को बर्बाद करने में शर्म क्यों नहीं महसूस होती।
20 मार्च को सुनाए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले में गलत क्या है? सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग को रोका जाना जरूरी है। फैसले के विरोध में झण्डा उठाने वालों के अपने राजनीतिक और गैरराजनीतिक लक्ष्य हो सकते हैं, लेकिन इस तथ्य की क्यों अनदेखी की जा रही थी कि एट्रॉसिटी एक्ट के तहत झूठी शिकायतों से समाज में वैमनस्य फैलने की आशंका बढ़ने लगी थी।

इस मुद्दे पर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगना स्वाभाविक है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद एक कांग्रेस नेता ने कहा कि केन्द्र सरकार ने अदालत में जानबूझकर कानून के कड़े प्रावधानों के समर्थन में मजबूती से अपना पक्ष नहीं रखा। जाहिर है कि ऐसी बातें दलितों को यह संदेश पहुंचाने के लिए की गईं कि भारतीय जनता पार्टी को दलित हितों की परवाह नहीं है। सरकार और भाजपा के खिलाफ दलितों को भड़काने के विपक्षी दलों के इरादों को भांपकर सत्तापक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने का फैसला लिया। दो टूक शब्दों में कहें कि अदालत के फैसले के विरोध में राजनीतिक टुच्चापन काम कर रहा है। बंद की आड़ में गुण्डागर्दी उसी टुच्चेपन से प्रेरित थी। अधिकांश पार्टियां और उनके नेता बौद्धिक अंधत्व से पीड़ित हैं। सियासी राह पर वे दलित-आदिवासी हित रक्षक का मुखौटा और सेकुलरिस्ट लाठी के सहारे के बिना एक कदम भी नहीं उठा पाते हैं। जबकि वोट बैंक की राजनीति से मुक्त होकर उन्हें कम से कम इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए कि एट्रॉसिटी एक्ट का दुरुपयोग बढ़ा है। अदालत ने इसी दुरुपयोग को रोकने के लिए व्यवस्था दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/अनिल बिहारी श्रीवास्तव

- Advertisement -

Expositions

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

Why Gupt Navratri is observed, how, when and by whom

Adhering to the rituals associated with Gupt Navratri, as mentioned in Devi Bhagavata Purana, is believed to bring wealth, prosperity, and happiness into one's life
Swadharma
Swadharmahttps://swadharma.in/
Swadharma is a one-stop web destination for everything Hindu. We will cover history, theology, literature and rituals of all sects of Hinduism one by one besides news of the state of the Hindu community worldwide through videos, podcasts, reports and articles.

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

More like this

Rama Teaches State Sovereignty Can’t Be Challenged

In the slaying of Vali, studied with that of Ravana, Rama gives the message the state has the prerogative of violence against both insurgents and external foes

भारत बंद के दौरान हुई हिंसा के निहतार्थ

एससी-एसटी एक्ट में बदलाव पर देशभर में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के संगठनों ने...

Message For Anurag Kashyap

A political animal is lying if he says his work conveys no message; this...