पिछलेवर्ष, 15 अगस्त 2013, को हमने अपने संकल्पों के साथ बिहार के विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की थी जिस पर तेज़ी से काम हुआ है। हमने बिहारवासियों से कहा था —
असंख्य क़ुर्बानियां देने के बाद हमें आज़ादी हासिल हुई है। इसलिए स्वतंत्रता के आदर्शों के लिए हमें हर क़ुर्बानी देने को तैयाररहना होगा। जब तक हर व्यक्ति तक विकास की रौशनी न पहुँच जाए, तब तक हमें आज़ादी के जज़्बे को बरक़रार रखना होगा। साथ ही इस देश की एकता और अखंडता कोअक्षुण रखने के लिए हम सभी को साम्प्रदायिक सद्भाव और सामाजिक समरसता बढ़ाने में अपनी भूमिका अदा करनी होगी। आइए संकल्प लें की हम एकजुट होकर अपराधमुक्त व भ्रष्टचारविहीन समाज बनायेंगे जो समरस और सदभावपूर्ण होगा।
बिहार ने विकास को जो तरीक़ा प्रस्तुत किया है वह समावेशी विकास अथवा न्यायके साथ विकास की राह है। इसमें हमारी सबसे बड़ी ताकत है बिहार के दसकरोड़ लोग, उनकी मेधा, उनका परिश्रम और उनका कौशल।इसलिए हम प्रयास कर रहे हैं कि विकास की रौशनी हर घर और हर व्यक्ति तक पहुँचे। इसके अच्छे परिणामआए हैं। कल तक हमारे जिन किसानों का मज़ाक़ उड़ाया जाता था वही आज उत्पादकता में देश और विश्व में रिकॉर्ड स्थापित कर रहे हैं। अगले 5 वर्षों में राज्य में प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थापित किया जाएगा ताकि शिक्षा हर बेटी-बेटे को उपलब्ध हो। कौशल विकास हमारी प्राथमिकता है। इसलिए हमने एक करोड़ युवाओं के कौशल विकासकी योजना बनाई है। राज्य की 89% आबादी गाँवों में रहती है। इसलिए हमने 250 की आबादी के सभी बसावटों को सड़कों से जोड़ने का कार्यक्रम शुरू किया है।
बिहार में महिला सशक्तिकरण के प्रयास सफल हो रहे हैं। आज 55% महिलाएँ बिहार में मुखिया के पद पर आसन्न हैं। पुलिस की बहाली मेंमहिलाओं को 35% आरक्षण दिया गया है। दस लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहबनाने की योजना है जिसमें से एक लाख से अधिक बन चुके हैं।
न्यायके साथ विकास का मूल है समाज के हर तबक़े को जोड़ना और उन्हें विकास कारास्ता दिखाना। हमारा लक्ष्य है प्रत्येक महादलित परिवार के पास घर हो, उसका भी अपना पता हो — इसलिए वासभूमि रहित परिवारों को ज़मीन दी जायेगी और आवास के लिए इंदिरा आवास भी दिया जाएगा। साम्प्रदायिक सदभाव क़ायम रखने केलिए हमने योजनाबद्ध रूप से क़ब्रिस्तानों की घेराबंदी की है। साथ ही अल्पसंख्यक समुदायों की शिक्षा और रोज़गार के लिए योजनाबद्ध रूप से काम कियाजा रहा है। इस वर्ष से बिहार में सभी स्कूली छात्राओं को छात्रवृति दीजायेगी।
आज बिहार उस मुक़ाम पर पहुँच गया है जहाँ यदि विशेष राज्य का दर्जा मिला तो हम बहुत तेज़ रफ़्तार से विकास करेंगे और विकास में देश केसमक्ष खड़े होंगे। हम बिहारवासियों से अपील करते हैं कि जब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न मिल जाए तब तक संकल्प के साथ इस अभियान में जुटे रहें।
हमारा संकल्प है, मैं फिर दोहराता हूँ, अगर बिजली की स्थितिनहीं सुधरी, वोट मांगने नहीं आऊँगा। बिहार में बिजली की आपूर्ति 2005 कीतुलना से 2015 तक 5 गुना अधिक होगी। साथ ही बिजली के वितरण के लिए transmission और distribution तंत्र पर तेज़ गति से काम हो रहा है।
बिहार का बँटवारा हो गया, खान-खदान चले गए तो क्या हुआ, विरासत तो हमारे पासहै! बोधगया हमारे पास है, वैशाली, नालंदा, राजगीर, विक्रमशिला हमारे पासहै। जो समृद्ध विरासत है वो यहीं है और पाटलिपुत्र भी यहीं है, आज से 2,500 साल पहले यह राजधानी थी जहाँ से पूरे राष्ट्र का संचालन होता था।बिहार ज्ञान और नीतियों के लिए जाना जाता था, दुनिया का पहला गणतंत्र यहीं था, कौटिल्य ने यहीं से अर्थशास्त्र की रचना की, दुनिया को राजकाज चलाने केक़ानून का पहला दस्तावेज़ दिया।इसलिए हमें बिहारी होने पर गौरव होना चाहिए।
तो आइए, अपने अतीत पर नाज़ करें और मिलकर गौरवशाली और विकसित बिहार बनाएँ, राष्ट्र निर्माण का काम करें। जय हिन्द!
लेखक जनता दल (यूनाइटेड) के नेता व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं


