HomeArchivesराम ही राम हैं, शेष सब गौण

राम ही राम हैं, शेष सब गौण

आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों द्वारा भूमि पूजन का जो शुभ कार्य संपन्न हुआ वह केवल एक मंदिर निर्माण की कहानी नहीं है। परन्तु इससे पहले और इस प्रक्रिया के चलते समय भी कुछ ऐसे विषयों पर चर्चा देश भर में हुई जो मर्यादा पुरुषोत्तम के महात्म्य को दुर्भाग्यपूर्ण रूप से कम आँकती है। ‘राम’ व्यक्ति, व्यक्तित्त्व और जीवनकाल से परे हैं। मध्य एशिया से निरंतर आक्रमण और अयोध्या में पुरातन मंदिर को ढहा दिए जाने के बाद से आज तक के पूरे प्रकरण में जो कुछ भी हुआ, वह राम की इच्छा से हुआ।

हमारा सनातन समाज बहुत ही कुंठित अवस्था में दीर्घकाल से रहा अपनी ही ग़लतियों के कारण। इस आत्मश्लाघा से बोझिल समाज के लिए उचित था कि वह पराधीन हो जाए और उस दौरान उसे अपने दोषों का आभास हो। हिन्दुओं पर जो अत्याचार हुआ, उनको रौंदा गया, यह उनकी अपनी कमी की वजह से हुआ। जिस समय विदेश से हमले होने शुरू हुए, हम इतने आत्ममुग्ध थे, हमने अपने आप को इतना महान समझ लिया था, हमारी सभ्यता का इतना अवमूल्यन हो गया था कि किसी ऐसी घटना का घटना आवश्यक था जो हमें झकझोर दे और हमारे स्थगन और फलस्वरूप हुए स्खलन से पुनः हमें उठाए। क्योंकि जो गिरता है उसका नियम है दोबारा उठना। लेकिन उस प्रक्रिया के पीछे कोई कारक होता है। आठ सौ साल की गुलामी का अध्याय वह कारक था। यह हमारा कर्मफल या प्रारब्ध था। यह विधाता की इच्छा थी। इस पश्चाताप से गुज़र कर अब हम वापस अपने आत्मसम्मान के प्रति सचेत हो रहे हैं और पुनः श्रेष्ठता की और अग्रसर होने को आतुर हैं। इस पूरी श्रृंखला में व्यक्ति कहाँ है? यदि नहीं है तो उसपर चर्चा क्यों?

लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती आदि सब ने अपनी-अपनी भूमिका निभाई, लेकिन इनमें से कोई इस सम्पूर्ण इतिहास से बड़े नहीं हैं। इस मंथन से बड़े नरेंद्र मोदी भी नहीं हैं, चंपत राय या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य भी नहीं हैं। फिर भूमि पूजन में किसी की उपस्थिति या अनुपस्थिति पर यह वितंडा क्यों? यह हमारी सनातनी हिन्दू व्यवस्था का एक अनमोल क्षण है जिसमें समुदाय का प्रतिनिधित्त्व कोई भी कर सकता है।

परंपरा के अनुसार परिवार का मुखिया पूजा में अग्रणी भूमिका निभाता है, सो प्रधानमंत्री इस समय हमारे परिवार के अग्रज हैं और उसी रूप में उन्होंने अपने दायित्त्व का निर्वहन किया। भूमि पूजन के समय वे बतौर नरेन्द्र मोदी हवन नहीं कर रहे थे बल्कि बतौर राष्ट्रप्रमुख मंच पर आसीन थे। इस बात को नहीं समझ यदि व्यक्ति को इस प्रकरण में खींचा गया तो यह अब तक रचे गए इतिहास को झुठलाने की चेष्टा से होगा। इस मानसिकता को यदि पनपने और बढ़ने दिया गया तो हम पुनः मध्ययुग के उस दौर में पहुँच जायेंगे जहाँ से हमारा संघर्ष शुरू हुआ था।

यदि व्यक्ति से बड़ा संगठन और संगठन से बड़ा देश है तो देश से भी बड़ी राष्ट्र की अस्मिता है। उस अस्मिता के आगे व्यक्ति का महत्त्व ही कहाँ है? मध्ययुग से आरम्भ हुए संघर्ष से आज के अवसान तक एक नहीं बल्कि कइयों ने आहुतियाँ दीं। इस संघर्ष और आन्दोलन में जिसे राम ने श्रेय देना चाहा उसे श्रेय मिला। इस बात को लेकर माहौल को बदरंग करने का कोई औचित्य नहीं है।

- Advertisement -

Expositions

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

Why Gupt Navratri is observed, how, when and by whom

Adhering to the rituals associated with Gupt Navratri, as mentioned in Devi Bhagavata Purana, is believed to bring wealth, prosperity, and happiness into one's life

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

More like this

Controversial Jyotirmath Shankaracharya excommunicates Rahul Gandhi: 5 reasons

Jyotirmath Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati had supported Gandhi's remarks in the Lok Sabha last year, which had stirred up a controversy

Nupur Sharma to Rahul Gandhi: If Hindus are violent, why do I need round-the-clock protection?

Nupur Sharma referred to the recent speech by Congress's Rahul Gandhi in the parliament where he said those who call themselves Hindu are violent all the time

Sarma explains with voting data how Muslims are a thankless community

Out of the 39% votes of the INC, 50% were concentrated in 21 minority-dominated assembly segments where the BJP got 3% votes, Himanta Biswa Sarma noted