HomeArchivesNCB को मिली हुई खुली छूट पंजाब में बड़े माफ़िया के गले...

NCB को मिली हुई खुली छूट पंजाब में बड़े माफ़िया के गले तक पहुँचेगी

कैबिनेट ने जब एग्रीकल्चर बिल पास किये थे तब अकाली ने विरोध नहीं किया था। परसों अकाली दल की मन्त्री हरसिमरत कौर बादल ने मोदी सरकार से इस्तीफ़ा दे दिया। मोदी सरकार ने भी बिना कोई देरी किये उनके इस्तीफ़े को मंजूर कर लिया। हरसिमरत कौर बादल का कहना है कि उन्होंने कल लोकसभा में पास हुए एग्रीकल्चर से जुड़े दो बिलों के विरोध में इस्तीफ़ा दिया है। बात कुछ हज़म नहीं होती क्योंकि इन विधेयकों की घोषणा स्वयं प्रधानमंत्री मोदी एक महीने पहले ही कर चुके थे और अकाली दल ने इसका कभी विरोध नहीं किया था। यहां तक कि जब केबिनेट ने इन दोनों बिलों को पास करके संसद को भेजा तब हरसिमरत कौर उसी केबिनेट का हिस्सा थीं और उन्होंने तब भी इसका विरोध नहीं किया। परसों रात अचानक विरोध करना और इस्तीफ़ा तक दे देना राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय है। माना जा रहा है कि इस इस्तीफ़े का संबंध मोदी सरकार द्वारा NCB के ज़रिए ड्रग कार्टेल के ख़िलाफ़ हो रही भयानक कार्यवाही से भी हो सकता हैं।

महाराष्ट्र हो या दिल्ली या तमिलनाडु, कर्नाटक या केरल, पिछले 10 दिनों में देश भर में NCB ड्रग के ख़िलाफ़ एक मिशन की तरह काम कर रही हैं। बड़े-बड़े ड्रग माफ़िया के सरगना गिरफ़्तार किए जा रहे हैं।

बॉलीवुड के ड्रग माफ़िया के ख़िलाफ़ पूरा देश एक आवाज़ से मोदी सरकार के साथ खड़ा हैं।

ये सच भी किसी से छिपा नहीं हैं कि भारत मे ड्रग का धंधा कहीं भी हो, उसका एंट्री पॉइंट पंजाब ही है। पंजाब ख़ुद ड्रग की बड़ी मार्किट होने के साथ-साथ ड्रग के धंधे का , डीलिंग का मुख्य केंद्र हैं। ड्रग पंजाब की राजनीती का वह कड़वा सच है जो सब जानते हैं, पर जिस पर वार करने का साहस किसी ने नहीं किया।

पंजाब पिछले कुछ सालों में नशीले पदार्थों का हब बनकर रह गया है। अफ़ीम, भुक्की से शुरू हुआ सिलसिला हेरोइन, स्मैक, कोकीन, सिंथेटिक ड्रग, आईस ड्रग जैसे महंगे नशे में तब्दील हो चुका है। पंजाब में इतने बड़े पैमाने पर नशा विदेश से सप्लाई किया जाता है। ईरान, अफगानिस्तान और पाकिस्तान ड्रग्स के मुख्य सप्लायर देश हैं। इन्हीं देश से होतो हुए नशा पंजाब में पहुंचता है।

अब जब ये चर्चा गर्म है कि मोदी ने NCB को खुली छूट दे दी है ड्रग माफ़िया को कुचलने के लिए तब पंजाब में उथल पुथल होना स्वाभाविक है।

माना जा रहै है कि NCB देश में ड्रग के ख़िलाफ़ निर्णायक वार की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नार्को आतंकवाद को उखाड़ कर फेंकने का आदेश दे दिया हैं। ड्रग के ख़िलाफ़ इस जंग में पहली क़ुर्बानी है अकालियों का दूर होना। ये भारत को बचाने की जंग है और मोदी कोई भी क़ीमत चुकाने को तैयार हैं।

- Advertisement -

Expositions

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

Why Gupt Navratri is observed, how, when and by whom

Adhering to the rituals associated with Gupt Navratri, as mentioned in Devi Bhagavata Purana, is believed to bring wealth, prosperity, and happiness into one's life

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

More like this

Akali Dal must not collaborate with ‘Hindu’ BJP: Terrorist-founded outfit

'As the BJP propagates the idea that every Indian is a Hindu and tries to establish a Hindu Rashtra, the Akali Dal must not form an alliance with them'

Adoption of girls by Hindu couples on rise

Punjab and Chandigarh in particular are setting an example in India's progress towards gender equality, particularly evident in adoption statistics

Rachit Kaushik inconvenient for both AAP, BJP

Why Rachit Kaushik is no Tajinder Pal Singh Bagga and how the popular video maker is worse off than BJP karyakartas of West Bengal