कल ट्विटर पर दो घटनाएं हुईं कि तब्लीग़ी जमात के खिलाफ लिखे गए कुछ आपत्तिजनक ट्वीट पर कंगना रानौत की बहन का ट्विटर हैंडल सस्पेंड कर दिया गया और जमातियों को जाहिल कहने पर बबीता फोगाट पर पत्रकार एक खिलाड़ी के पीछे पड़ गए! वह क्यों पीछे पड़ गए? बबीता फोगाट ने केवल जाहिल शब्द ही प्रयोग किया था, उसके अलावा तो कुछ नहीं कहा था? क्या जमात पूरे भारत के मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व करती है? या फिर जमात एक कट्टरपंथी संगठन है जिसका काम है मुसलमानों को उनकी जड़ों से दूर करना। आज जमातियों के कारण भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान और मलेशिया तक में कोरोना वायरस फ़ैल चुका है और पकिस्तान में रोज़ ही जमातियों द्वारा पुलिस और प्रशासन को उसी प्रकार तंग करने की कोशिश की जा रही है, जैसी हरकतें यहाँ हो रही हैं, तो ऐसे में जाहिल शब्द यदि बबीता फोगाट ने उस संस्था पर कह दिया तो वह कहना पूरे मुस्लिम समुदाय पर हमला क्यों और कैसे हो गया?
बबीता फोगाट ने जब यह लिखा तो जाहिर है उन पर हमले होने स्वाभाविक भी थे, मगर कुछ फ्लॉप पत्रकार ऐसे भी हैं जो पहले तो आपत्तिजनक भाषा लिखते हैं, मगर उसके बाद जब उन पर प्रश्न उठाए जाएं तो वह घर में छिप कर खुद पर हमला करने की बात करते हैं। ऐसे ही एक पत्रकार है प्रशांत कनौजिया! प्रशांत कनौजिया ने बबीता फोगाट पर हमला करते हुए लिखा कि एक मुसलमान ने फ़िल्म बनाकर फेमस कर दिया वरना इस देश में क्रिकेट छोड़ अन्य खिलाड़ी कई साल बाद गोलगप्पे बेचते नज़र आये हैं।
यह अपने आप में इतना निकृष्ट स्तर का ट्वीट है जिस पर कुछ कहा जाना भी जैसे समय की बर्बादी हो। परन्तु यह एक बहुत ही दुखी करने वाला परिदृश्य है कि इस देश में अब आप एक वर्ग को खुश करने के लिए उन्हीं के बीच के कट्टरपंथी तत्वों के बारे में नहीं बोल सकते हैं। इस देश में इतनी आज़ादी एक स्टैंडअप कॉमेडियन को है कि वह सीता और राम के बारे में अश्लील टिप्पणी कर सके और वह गोधरा को बर्निंग ट्रेन कहकर हँसता है, मगर देश का बुद्धिजीवी वर्ग उसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में रखता है। और यही अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बबीता फोगाट को नहीं है। यदि हाल के दिनों में हम पूरी विश्व बिरादरी में तबलीगी जमात को लेकर बने हुए विचार पर नज़र डालते हैं तो वह भी इस जमात के विरोध में दिख रहा है। पाकिस्तान में 2 अप्रेल को पूरे रावलपिंडी को ही सील करना पड़ गया था, जमातियों के कारण। यही नहीं मलेशिया में भी यह वायरस जमात के कारण ही बेकाबू हुआ। द वीक में दिनांक 4 अप्रेल को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार मलेशिया में भी हज़ारों कोरोना पोजिटिव इसी जमात से जुड़े हुए लोग हैं।
भारत में यह मामला अलग इसलिए है क्योंकि वह छिपे हैं, और न केवल छिपे हैं बल्कि वह इस संक्रमण को जानबूझकर फैला रहे हैं। यदि इन सब बातों को लेकर केवल जमातियों को जाहिल कहा जाता है तो वह आम मुसलमानों पर हमला कैसे हुआ और बबीता फोगाट के एकाउंट को सस्पेंड कराने की मुहिम क्यों?
दरअसल यह एक साज़िश है, अपने से अलग लोगों की आवाज़ बंद करने की, उनकी आवाज़ दबाने की। जो लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का राग अलापकर इस सरकार को पीछे के रस्ते से चलाना चाहते हैं, जो लोग मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल नहीं देख पा रहे हैं, और जो लोग इस बात को सहन करने के लिए तैयार ही नहीं हैं कि उनके इतने विरोध के बावजूद और हर तरह का प्रपंच फैलाने के बाद भी मोदी सरकार आ गयी है वह अब इस सरकार का समर्थन करने वालों के विरोध में उतर आए हैं और वह भी इस कदर विरोध में कि विरोध की हर सीमा पार कर जाएं!
बबीता फोगाट ने कुछ भी गलत नहीं कहा है, यदि कट्टरपंथ को जाहिल कहने से यहाँ का आम मुसलमान आहत होता है तो यह उस पूरे समुदाय को समझने की जरूरत है कि आखिर कमी कहाँ है? और एक बात फिर से समझने की कोशिश है कि आखिर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की परिभाषा वामपंथी पत्रकारों की निगाह में इतनी सीमित क्यों है? क्यों उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की परिभाषा में सीता और राम पर अश्लील चुटकुले गढ़ने वाला एक स्टैंडअप कॉमेडियनतो आ जाता है मगर भारत के दूसरे सबसे बड़े समुदाय अर्थात मुसलमानों की कट्टरपंथी संस्था पर प्रश्न उठाना नहीं आ सकता?


