HomeArchivesभारत-चीन लगते गले, सीख ले पाक

भारत-चीन लगते गले, सीख ले पाक

बहरहाल, वुहान में राष्ट्रपति शी और पीएम मोदी ने जिस गंभीरता से चर्चा की उससे स्पष्ट है कि दोनों देश मानते हैं कि अब आपसी मसले हल करने के लिए युद्ध विकल्प नहीं है

विगत शुक्रवार का दिन सारे संसार में शांति की स्थापना की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण रहा। उस दिन चीन के शहर वुहान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत-चीन संबंधों को मजबूत करने के लिए अनौपचारिक शिखर बैठक के दौरान ‘व्यापक एवं सार्थक’ वार्ता की। उन्होंने दोनों देशों के लोगों और दुनिया की भलाई के लिए एक साथ मिल कर काम करने के तरीकों पर विचारों का आदान- प्रदान किया। दूसरी तरफ, वुहान से हजारों मील दूर दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में उत्तर कोरिया के अपने सनकी निर्णयों के लिए चर्चा में रहनेवाले तानाशाह किम जोंग ऐतिहासिक वार्ता के लिए दक्षिण कोरिया पहुंचे। वहां दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे इन ने उनका स्वागत किया। खास बात यह है कि किम जोंग पैदल सीमा पार कर दक्षिण कोरिया की धरती पर पहुंचे थेI इस तरह से देखा जाए तो किम जोंग उन 1953 में कोरियाई युद्ध के समाप्त होने के बाद से दक्षिण कोरिया की जमीन पर कदम रखने वाले उत्तर कोरिया के पहले नेता हैं। निस्संदेह विशव शांति के लिए भारत-चीन वार्ता और दक्षिण और उत्तर कोरिया के बीच बातचीत होना सुखद है।वुहान और सियोल में हुई बातचीत पाकिस्तान जैसे धूर्त देश के लिए भी सख्त संदेश है कि उसे अपने पड़ोसियों से प्रेम और मैत्री के संबंध विकसित करने में ही भलाई है। अगर वह मैत्री और प्रेम की भाषा समझने में देर करता रहा, तो संसार में जल्द ही एक अछूत देश के रूप में अपनी जगह बना लेगा। अभी भी उसकी छवि एक इस तरह के देश की बन ही चुकी है,जो सारे संसार को आतंकवादी सप्लाई करता है। वो गरीबी, अशिक्षा,कठमुल्लापन, आर्थिक बदहाली से तबाह हो रहा है। पाकिस्तान समझे कि जिसे वह अपना सबसे विश्वसनीय मित्र मानता है, वह भी आख़िरकार क्यों भारत से दोस्ती करने को आतुर है। उसने देख लिया होगा कि पिछले साल 73 दिनों तक चले डोकलाम में कटु तनातनी और गतिरोध के बाद भी भारत और चीन ने अपने संबंधों को सुधारने और विश्वास बहाली की दिशा में अहम पहल की। चीन के राष्ट्रपति शी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए भव्य स्वागत समारोह की मेजबानी की। उनका पारंपरिक चीनी नृत्य प्रस्तुति के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद शी ने उन्हें चीन की प्राचीन सभ्यता के ऐतिहासिक कला संग्रह और सांस्कृतिक प्राचीन वस्तुओं को दिखाया। संग्रहालय में 20 मिनट ही घूमने का कार्यक्रम था, लेकिन यह भ्रमण 40 मिनट से अधिक देर चला। इसके बाद उन्होंने एक दूसरे से अनौचारिक बातचीत शुरू की। पीएम मोदी ने वार्ता के बाद ट्वीट कर बताया, “वुहान में राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलकर खुश हूं। हमारी वार्ता व्यापक और सार्थक रही। हमने भारत-चीन संबंधों को और मजबूत बनाने तथा अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

अगर बात सिओल की करें तो वहां किम जोंग और मून जे इन ने सीमा पर एक दूसरे से गर्मजोशी से हाथ मिलाया। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने पहले एक कदम उत्तर कोरियाई सीमा की ओर बढ़ाते हुए किम जोंग से कहा, “मुझे आपसे मिलकर खुशी हुई है।” दक्षिण और उत्तर कोरिया में संबंध सुधरें यह सारे विश्व की कामना रही है। कारण यह है कि उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति तो मरने-मारने को हमेशा तैयार रहते हैं और एक दहशत का माहौल बनाकर रखना चाहते है, जिससे सभी मुक्ति प्राप्त करना चाहते हैं।

बहरहाल, वुहान में राष्ट्रपति शी और पीएम मोदी ने जिस गंभीरता से चर्चा की उससे स्पष्ट है कि दोनों देश मानते हैं कि अब आपसी मसले हल करने के लिए युद्ध विकल्प नहीं है। दूसरी ओर मोदी ने शी से कहा, ‘मुझे खुशी होगी कि यदि 2019 में हम भारत में आपकी मेजबानी करे और फिर एक अनौपचारिक बैठक हो।’ बेशक मोदी- शी के बीच हुई बैठक ने द्विपक्षीय संबंधों में एक नया सुखद अध्याय खोल डाला है। दोनों देशों को अब यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके संबंध सकारात्मक दिशा में बढ़ते रहें। चीन और भारत को राष्ट्रीय विकास, परस्पर लाभ के सहयोग को मजबूत करने, स्थिरता, विकास, समृद्धि के लिए साथ मिलकर काम करने और वैश्विक शांति एवं विकास पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। भारत और चीन दोनों देशों की संयुक्त आबादी 2.6 अरब है जिसमें विकास के लिए पर्याप्त क्षमता है। यह विश्व का एक तिहाई है और अपने आप में एक बड़ा बाज़ार हैI इन दोनों देशों का प्रभाव क्षेत्र और विश्व में बहुत तेजी से बढ़ रहा है।चीन और भारत वैश्विक शांति और खुशहाली के महत्वपूर्ण इंजन हैं और दोनों बहुध्रुवीय एवं वैश्वीकृत जगत को बढ़ावा देने के लिए मुख्य स्तंभ हैं। दुनिया में शांति एवं स्थिरता कायम रखने के लिए चीन भारत के बीच अच्छे संबंध होने जरूरी हैं। पर क्या वुहान और सिओल में हुई वार्ताओं से पाकिस्तान कुछ सीखेगा? क्या वह सुधेरगा ? क्या वह भारत के साथ-साथ अपने शेष पड़ोसियों जैसे ईरान, अफगानिस्तान, बलूचिस्तान और कभी उसका अंग रहे बांग्लादेश से संबंध सामान्य बनाने को लेकर भी गंभीर होगा? पाकिस्तान से नफरत करता है अफगानिस्तान। उसने कुछ समय पहले संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह आतंकी हमलों की साजिश रचकर और तालिबान तथा हक्कानी नेटवर्क जैसे समूहों को प्रशिक्षण और आर्थिक मदद देकर उसे क्षति पहुंचा रहा है। पाकिस्तान भारत से लेकर ईरान तक पर एटम बम गिराने की धमकी देता रहता है। पाकिस्तान के पास एटम बम तो हैI लेकिन, उसे सहेजने और उसके सही इस्तेमाल की तमीज नहीं है। यह वह मुल्क हैं जिसने परमाणु जगत के कालेबाजार से तकनीक और यूरेनियम हासिल करके परमाणु बम तो बना लिया, लेकिन, उससे होने वाले विनाश की गंभीरता से नावाकिफ हैं। एटमी ताकत से लैस यह मुल्क अक्सर अपने पड़ोसियों और दूसरे मुल्कों को एटम बम का रौब दिखाता है। कुछ साल पहले जब सऊदी अरब और ईरान के बीच विवाद छिड़ा तो पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल राहील शरीफ ने कहा कि अगर ईरान ने सऊदी अरब को डराने-धमकाने की कोशिश की,  तो पाकिस्तान ईरान को दुनिया के नक्शे से ही मिटा देगा। इसी तरह से पाकिस्तान के नेता बेशर्मी से भारत पर भी एटम बम गिराने की धमकी देते रहते हैं। वे भूल जाते हैं कि अगर उसने एटम बम फेंका तो भारत भी मूक दर्शक नहीं बना रहेगा। अब जरा बात पाकिस्तान के बांग्लादेश से तनावपूर्ण संबंधों की भी हो जाए। बांग्लादेश कभी पाकिस्तान का ही अंग था। शेरे-ए-बंगाल मुस्लिम लीग के मशहूर नेता ए.के.फजल-उर- हक ने23मार्च,1940को लाहौर के मिन्टो पार्क (अब जिन्ना पार्क) में  मुस्लिम लीग के सम्मेलन में पृथक राष्ट्रपाकिस्तान का प्रस्ताव रखा था। उस तारीखी सम्मेलन में संयुक्त बंगाल के नुमाइंदों की बड़ी भागेदारी थी। वे सब भारत के मुसलमानों के लिए पृथक राष्ट्र की मांग कर रहे थे। सात साल के बाद1947मेंपाकिस्तान बना और फिर करीब25बरसों के बाद तार-तार हो गया। अब पुराना ईस्टपाकिस्तानही बांग्लादेशके रूप में दुनिया के मानचित्र पर सामने आता है। यानी पाकिस्तान से एक और मुल्क निकला। और जो कभी एक ही मुल्क के दो भाग थे, अब एक-दूसरे की जान के प्यासे हो गए हैं।1971में जिस नृंशसता से पाकिस्तानी फौजों ने ईस्टपाकिस्तान केलाखों लोगों का कत्लेआम किया था, उसको लेकर ही दोनों मुल्क लगातार आमने-सामने हैं। यानी पाकिस्तान का कमोबेश अपने सभी पड़ोसियों से ही पंगा है। सब उससे दुखी हैं। पर वो सिर्फ चीन से दोस्ती करके खुश है। वो चीन भी अब भारत के साथ अपने संबंध मजबूत कर रहा है। लगता है कि उसे भारत की सही ताकत का अंदाजा हो गया है जो पाकिस्तान को नहीं है अबतक चीन को भारत के मध्यवर्ग की गहरी जेबों की जानकारी है। उसे समझ है कि उसे भारत से संबंध बिगाड़ने से सिर्फ हानि ही है। वह अपने मॉल भारत में खपाना युद्ध से ज्यादा जरुरी समझता हैI वह लगातार भारत में उद्योगों में निवेश भी कर रहा हैI क्या अब पाकिस्तान अपने आका से सबक लेगा? अब तो उसे सुधर जाने में भलाई हैI सुबह का भूला शाम को घर लौट आये तो भला ही होगा।

- Advertisement -

Expositions

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

Why Gupt Navratri is observed, how, when and by whom

Adhering to the rituals associated with Gupt Navratri, as mentioned in Devi Bhagavata Purana, is believed to bring wealth, prosperity, and happiness into one's life

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

More like this

Pakistani Hindus who finally feel at home

These Pakistani Hindus have been living in ramshackle huts in a neighbourhood dotted and lined with dirt paths, small temples, cattle and unkempt children

Senate of Pakistan hears Hindu MP plead for survival of community

Presenting his views in the Senate, Hindu MP Danesh Kumar Palyani said Pakistan gave his community protection against forced conversions to Islam

Why Hinglaj in Balochistan is making news

A yearly pilgrimage, which started on 26 April 2024 and ended on the 28th, drew a large crowd of pilgrims to the historic cave temple of Hinglaj Mata