HomeNewsसंघ से जुड़े मुसलमानों की लखनऊ से अयोध्या पदयात्रा

संघ से जुड़े मुसलमानों की लखनऊ से अयोध्या पदयात्रा

संघ समर्थित मुस्लिम संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने कहा कि मुसलमान श्रद्धालुओं के लिए ‘इमाम-ए-हिंद’ का यह दर्शन यादगार रहेगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इंद्रेश कुमार के संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के बैनर तले क़रीब 300 मुसलमानों ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर का दौरा किया। जहाँ महिलाएँ हिजाब में थीं वहीं पुरुष टोपी पहने हुए थे। समूह गर्भगृह तक पहुँचा और रामलला के दर्शन किए।

मूर्ति को छूकर प्रणाम करने वाले हिंदुओं के विपरीत इन संघ-समर्थित मुसलमान ‘भक्तों’ ने अपने दिल पर हाथ रखकर भगवान राम के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। मेरठ के 18 वर्षीय इलियास खान ने कहा कि भगवान् राम हमारे पैग़ंबर भी हैं। हम हिंदू-मुसलमान भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए काम करेंगे।

संघ से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अवध प्रांत के प्रभारी प्रोफेसर अनिल कुमार सिंह ने कहा कि भारत के मुसलमान हमेशा देश को समर्पित रहे हैं।

संघ समर्थित मुस्लिम संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने कहा कि उनके समूह ने 25 जनवरी को लखनऊ से अयोध्या की यात्रा शुरू की। उन्होंने कहा कि मुसलमान श्रद्धालुओं के लिए ‘इमाम-ए-हिंद’ का यह दर्शन यादगार बना रहेगा। उन्होंने कहा कि इस कृत्य ने एकता, अखंडता, संप्रभुता और सद्भाव का संदेश दिया।

[उल्लेखनीय है कि हिन्दू श्रीराम को इमाम या पैग़ंबर नहीं बल्कि भगवान् मानते हैं। केवल इंद्रेश कुमार ही नहीं अपितु वर्तमान सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी मुसलमानों को संबोधित करते हुए भगवान् राम को ‘इमाम ए हिन्द’ कहा है जिसका हिदुओं के एक धड़े ने भरपूर विरोध किया।]

समूह का नेतृत्व करने वाले MRM संयोजक राजा रईस और प्रांतीय समन्वयक शेर अली ख़ान ने कहा कि भगवान् राम भारतीय मुसलमानों के भी पूर्वज हैं।

‘संघ के मुसलमानों’ के बारे में

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच भारत का एक मुस्लिम संगठन है जो संघ से प्रेरित है। इसका गठन 2002 में तत्कालीन संघ प्रमुख केएस सुदर्शन की उपस्थिति में भारतीय मुसलमानों के साथ संवाद बढ़ाने के लिए किया गया था।

MRM की स्थापना भारत में मुसलमानों को हिंदुओं के क़रीब लाने के घोषित उद्देश्य से की गई थी। संगठन में शरीक मुसलमानों को बताया जाता है कि संघ और उसके सहयोगियों के बारे में समुदाय का संदेह निराधार है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने समुदाय के भीतर ऐसी भ्रांति फैलाई।

MRM ने गौहत्या पर प्रतिबंध सहित संघ द्वारा समर्थित कई कार्यक्रमों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। इसके राष्ट्रीय संयोजक मुहम्मद अफ़ज़ल के अनुसार संगठन को गोधरा ट्रेन अग्निकांड और 2002 के गुजरात दंगों के बाद समुदाय के अंदर भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

नवंबर 2009 में भारत के सबसे बड़े इस्लामी संगठनों में से एक जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें राष्ट्रीय गीत ‘वंदेमातरम्’ को गैर-इस्लामिक गीत बताया गया। MRM ने प्रस्ताव पर विरोध जताया। अफ़ज़ल ने कहा कि हमारे मुसलमान भाइयों को फ़तवे का पालन नहीं करना चाहिए क्योंकि ‘वंदेमातरम्’ देश का राष्ट्रीय गीत है और प्रत्येक भारतीय नागरिक को इसका सम्मान करना चाहिए और इसका पाठ करना चाहिए। MRM ने आगे कहा कि जिन मुसलमानों ने इसे गाने से इनकार किया वे इस्लाम और भारत दोनों के विरोधी हैं।

अगस्त 2008 में MRM ने अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए भूमि आवंटन के समर्थन में दिल्ली के लाल क़िले से कश्मीर तक पैग़ाम-ए-अमन (शांति का संदेश) यात्रा का आयोजन किया। झारखंड शाही-इमाम मौलाना हिज़्ब रहमान मेरठी के नेतृत्व में यात्रा के 50 कार्यकर्ताओं को शुरू में जम्मू-कश्मीर की सीमा पर रोक दिया गया था। बाद में उन्हें जम्मू जाने की अनुमति दी गई जहाँ उन्होंने श्री अमरनाथ संघर्ष समिति के साथ बैठकें कीं।

नवंबर 2009 में MRM ने आतंकवाद के विरोध में मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया तक एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। एक हज़ार स्वयंसेवकों ने आतंक के विरुद्ध शपथ ली और अपने गृह जिलों में इसके ख़िलाफ़ अभियान चलाने का संकल्प लिया। सितंबर 2012 में MRM ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने के लिए एक हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया जो जम्मू और कश्मीर राज्य को सीमित स्वायत्तता प्रदान करता है और 7 लाख हस्ताक्षर एकत्र करने का दावा किया।

- Advertisement -

Expositions

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

Why Gupt Navratri is observed, how, when and by whom

Adhering to the rituals associated with Gupt Navratri, as mentioned in Devi Bhagavata Purana, is believed to bring wealth, prosperity, and happiness into one's life
Swadharma
Swadharmahttps://swadharma.in/
Swadharma is a one-stop web destination for everything Hindu. We will cover history, theology, literature and rituals of all sects of Hinduism one by one besides news of the state of the Hindu community worldwide through videos, podcasts, reports and articles.

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

More like this

Muslim shopkeepers who never hid their identity not complaining about Yogi-Dhami order

The furore in the media over the order issued by UP and Uttarakhand governments to shopkeepers to reveal their identities seems misplaced as Muslim businessmen do not care

Bangladesh scares away 5,000 foreigners

Violent public protests against quotas in public sector jobs and an equally brutal repression by the state, besides economic and social grievances, are disturbing Bangladesh

Nupur Sharma to Rahul Gandhi: If Hindus are violent, why do I need round-the-clock protection?

Nupur Sharma referred to the recent speech by Congress's Rahul Gandhi in the parliament where he said those who call themselves Hindu are violent all the time