HomeNewsब्रिटिश सांसद ने BBC को अयोध्या के नकारात्मक कवरेज के लिए लताड़ा

ब्रिटिश सांसद ने BBC को अयोध्या के नकारात्मक कवरेज के लिए लताड़ा

पर House of Commons के नेता Penny Mordaunt ने ब्रिटिश सांसद Bob Blackman की आलोचना के जवाब में कहा कि BBC की हालिया समीक्षा ने बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं

एक ब्रिटिश सांसद ने अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिष्ठा के बारे में BBC की कवरेज की आलोचना की है। कंसर्वेटिव सांसद बॉब ब्लैकमैन (Bob Blackman) ने गुरुवार को हाउस ऑफ कॉमन्स (House of Commons) के पटल पर कहा कि —

पिछले सप्ताह भारत के उत्तर प्रदेश में भगवान् राम की जन्मस्थली अयोध्या में राम मंदिर का अभिषेक किया गया। इससे दुनिया भर के हिंदुओं को बहुत ख़ुशी हुई। अफ़सोस की बात है कि इस बात को नज़रअंदाज़ कर कि पहले 2,000 से अधिक वर्षों तक वहाँ एक मंदिर था, BBC ने बताया कि यह एक मस्जिद के तोड़े जाने का स्थान है। BBC ने यह बात भी छुपाई कि मुसलमानों को शहर के नज़दीक 5 एकड़ की जगह आवंटित की गई है जहाँ वे मस्जिद की तामीर कर सकते हैं।

ब्लैकमैन ने BBC की निष्पक्षता और दुनिया भर में क्या चल रहा है इसकी सत्यनिष्ठ रिपोर्टिंग करने में उसकी विफलता पर बहस का आह्वान किया।

पर House of Commons के नेता पेनी मोर्डौंट (Penny Mordaunt) ने ब्लैकमैन की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि BBC की हालिया समीक्षा में बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि BBC को इस घटना पर एक ऑनलाइन लेख के बारे में इतनी सारी शिकायतें मिलीं कि उसने एक प्रतिक्रिया प्रकाशित की जिसमें कहा गया कि —

कुछ पाठकों ने महसूस किया कि लेख हिंदुओं के खिलाफ पक्षपाती था और इसमें भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने हमारे शीर्षक पर भी आपत्ति जताई जहाँ लिखा था कि (अयोध्या का) मंदिर 16वीं सदी की मस्जिद की जगह पर बनाया गया है। हमने समझाया कि 1992 में हिंदुओं की एक भीड़ ने इसे तोड़ दिया था। हमारा मानना है कि जो कुछ हुआ उसका निष्पक्ष और सटीक विवरण होना चाहिए। हम इस बात से सहमत नहीं हैं कि यह लेख हिन्दू-विरोधी था।

इसके अलावा इनसाइट यूके ने BBC, ऑफकॉम और हाउस ऑफ लॉर्ड्स (House of Lords) को एक खुला पत्र प्रकाशित किया है जिसमें BBC के “हिंदुओं के विरुद्ध पक्षपातपूर्ण कवरेज” की आलोचना की गई है। पत्र में कहा गया है कि BBC का लेख यह उल्लेख करने में विफल रहा कि एक मुसलमान पुरातत्वविद् (के मुहम्मद) ने मस्जिद के नीचे राम मंदिर की खोज की थी और इस बात को छोड़कर कि एक मुसलमान जज भी सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिंदुओं को ज़मीन सौंपने के सर्वसम्मत निर्णय का हिस्सा था।

जनवरी की 23 को राम मंदिर अभिषेक के बारे में BBC रेडियो 4 टुडे पर भाजपा नेता व पूर्व पत्रकार स्वपन दासगुप्ता के साक्षात्कार के बाद उन्होंने एक्स पर लिखा कि —

पहले BBC समता का दिखावा करने की कोशिश करता था। अब यह हिंदू भावनाओं के प्रति अपने वैमनस्य को छिपाने की कोशिश भी नहीं करता है।

- Advertisement -

Expositions

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

Why Gupt Navratri is observed, how, when and by whom

Adhering to the rituals associated with Gupt Navratri, as mentioned in Devi Bhagavata Purana, is believed to bring wealth, prosperity, and happiness into one's life
Swadharma
Swadharmahttps://swadharma.in/
Swadharma is a one-stop web destination for everything Hindu. We will cover history, theology, literature and rituals of all sects of Hinduism one by one besides news of the state of the Hindu community worldwide through videos, podcasts, reports and articles.

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

More like this

Conversion mafia का फैलता जाल

Conversion mafia पर ग़रीब की मजबूरी, आस्था पर प्रहार के आरोप और हिंदू समाज की चिंता: कहाँ खड़ी है क़ानून की लड़ाई

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement