लगभग एक महीने पहले तमिलनाडु सरकार ने राज्य में मंदिरों को दान हेतु digital payment की सुविधा चालू की थी और हिंदुओं को आश्वासन दिया था कि दान के पैसों का प्रयोग केवल मंदिर के प्रबंधन के लिए होगा। तब से 700 से अधिक ई-सेवाओं की पेशकश के साथ तमिलनाडु का हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ व्यवस्थापन (Hindu Religious and Charitable Endowments या HR&CE) विभाग राज्य के सबसे digitised विभागों में से एक बन गया है। इस सुविधा में अब QR code द्वारा भुगतान करना शामिल हो गया है।
चूँकि यह त्वरित प्रतिक्रिया QR code प्रत्येक प्रतिष्ठान के लिए अनोखा होता है, श्रद्धालु इस विश्वास के साथ दान दे पा रहे हैं कि यह धन मंदिर के रखरखाव पर ही ख़र्च होगा। अधिकारियों से जब यह पूछा गया कि इस बात की क्या गारंटी है कि विभाग द्वारा जो पैसे इस प्रक्रिया से इकट्ठे हो रहे हैं, उनका प्रयोग कहीं और नहीं होगा तो उन्होंने आश्वस्त किया कि ऐसा नहीं होगा।
समूचे भारत में पिछले कई वर्षों से हिन्दू यह चिंता व्यक्त कर रहा है कि मंदिरों को समुदाय द्वारा दिया गया धन विधर्मियों के काम भी आता है और आम विकास के काम पर भी खपाया जाता है क्योंकि हिन्दू मंदिर स्वतन्त्रता के 75 साल बाद भी केंद्र और विभिन्न राज्य सरकारों के अधीन हैं और प्रकृति से सेक्युलर ये सरकारें अपना राजस्व कहीं पर भी ख़र्च कर सकती हैं। अन्य पंथों के पूजा स्थल, जैसे मस्जिद, दरगाह, गिरजे, गुरुद्वारे, पारसी मंदिर, जैन मंदिर, बौद्ध मठ आदि सरकार के अधीन नहीं हैं।
हालांकि भाजपा की केंद्र सरकार के अधीन भी कई मंदिर हैं, विशेषकर तमिलनाडु की DMK सरकार और आंध्र प्रदेश की YSRCP सरकार पर भाजपा आरोप लगती है कि ये हिन्दू विरोधी सरकारें हैं।
अन्नदान, अभिषेक और विशेष दर्शन जैसी मंदिर सेवाओं के लिए भुगतान की प्रक्रिया का उद्घाटन 30 दिसंबर 2023 को तमिलनाडु के मानव संसाधन और सीई मंत्री पीके शेखरबाबू द्वारा किया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि पिछले महीने विभाग को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिली है।
अफ़सर ने कहा कि श्रद्धालुओं को अब क़तार में खड़े होने की ज़रूरत नहीं है। वे केवल QR code को scan कर वह सेवा चुन सकते हैं जिसके लिए वे भुगतान करना चाहते हैं। मंदिर का नाम, चित्र, देवता, भुगतान का समय, चयनित सेवा और मंदिर के QR code सहित billing विवरण उन्हें SMS एसएमएस पर भेजा जाता है। यह नक़ली बिलों की धोखाधड़ी से बचने के लिए है। अधिकारी कहते हैं कि यह सेवा महत्वपूर्ण है क्योंकि अन्नदान के लिए भुगतान करने वाले श्रद्धालुओं को आयकर में छूट मिलती है।
एक HR&CE अधिकारी ने कहा कि तिरुवन्नमलई अरुणाचलेश्वर मंदिर के हालिया निरीक्षण में एक भक्त को मंदिर के लिए रु० 43,000 जमा करने के लिए 2.30 बजे QR code scan करते हुए पाया गया। अधिकारी का कहना है कि विभाग ने न्यूनतम दान की सीमा रु० 5 धार्य कि है परंतु लोगों ने बड़े भुगतान के लिए QR code का प्रयोग करना आरंभ कर दिया है। सेलम से एक श्रद्धालु जेएम भूपति ने कहा कि भुगतान करने की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी है। इससे वे आश्वस्त अनुभव करते हैं कि जो पैसा भक्त दान करते हैं, उसका उपयोग उचित उद्देश्यों के लिए किया जाता है।


