HomeArchivesझूठा निकला कांग्रेस का भगवा आतंकवाद

झूठा निकला कांग्रेस का भगवा आतंकवाद

कांग्रेस की ओर से हिंदू या भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल न करने के दावों पर बीजेपी ने विकीलिक्स के खुलासे के द्वारा पलटवार किया है

18 मई 2007 को हैदरबाद स्थित मक्का मस्जिद में एक धमाका हुआ था, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई थी और 58 लोग घायल हो गये थे। इस मामले में 11 साल बाद आये फैसले में एनआईए की विशेष अदालत ने स्वामी असीमानंद सहित पांच अभियुक्तों को बरी कर दिया है। धमाके के बाद भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हुई पुलिस फायरिंग में पांच लोगों की और मौत हो गयी थी। शुरू में इस मामले में हरकत-उल-जमात-ए-इस्लामी पर शक जताया गया था। पर 2010 में अचानक अभिनव भारत संगठन के स्वामी असीमानंद को गिरफ्तार किया गया और पूरे मामले को विपरीत दिशा में मोड़ दिया गया।

स्वामी असीमानंद की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस व वामपंथियों सहित सभी विरोधी दलों व उनके प्रबुद्ध वर्ग ने संघ व भाजपा को बदनाम करने का एक विशेष अभियान चला दिया था, लेकिन अब वह खारिज हो चुका है। तत्कालीन यूपीए सरकार ने सोची समझी साजिश के तहत संघ परिवार पर शाखा के माध्यम से आतंकवादियों को ट्रेनिंग देने के आरोप लगाये थे और इसी खेल की आड़ में संघ पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी भी कर ली थी। आज जब स्वामी असीमानंद 11 साल की पीड़ा व देशद्रोह की बदनामी के बाद बेदाग बरी होकर बाहर आ गये हैं, तब से यूपीए के दलों को गहरी वेदना होने लगी है।
फैसले के बाद बीजेपी, विश्व हिंदू परिषद भगवा आतंकवाद की थ्योरी पर कांग्रेस व समस्त विपक्षी दलों से माफी मांगने की मांग की, तो कांग्रेसी प्रवक्ता ने टीवी चैनलों में आकर बोल दिया कि कांग्रेस ने कभी भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग नहीं किया। लेकिन इसके बाद बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कांग्रेस के झूठ की हवा निकाल दी। अब इस मुद्दे को बीजेपी ने कर्नाटक विधानसभा चुनावों में भी पूरी तरह से उठा लिया है और कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। आज कांग्रेस भगवा आतंकवाद पर पूरी तरह से बेनकाब हो गयी है तथा उसके पास अपने बचाव में कहने के लिए कुछ नहीं रह गया है। हिंदुओं, बीजेपी व संघ को बदनाम करने में सबसे आगे रहने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने भगवा आतंकवाद शब्द का नहीं संघी आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल किया है। अब उनका कहना है कि मेरे शब्दकोश में हिंदुत्व शब्द ही नहीं है। इस शब्द का हिंदू धर्म से कोई लेना देना नहीं है।

पूरे प्रकरण में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने जिस प्रकार से विकीलिक्स के केबिल व अन्य वीडियो का सहारा लेकर कांग्रेस व चिदम्बरम पर हमला बोला है वह काफी आक्रामक है। अब कांग्रेस को इतने सारे सबूतों के बाद देशवासियों खासकर हिंदू जनमानस से उनको पूरे विश्व में बदनाम करने के लिए रची गयी साजिशों की खातिर माफी मांगनी ही चाहिये। अभी जब स्पेक्ट्रम घोटाले पर अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया था, तब इन्हीं दलों को यही न्यायपालिका अच्छी लगी थी, लेकिन अब यही लोग अपनी सेकुलर आदत से मजबूर होकर देश की स्वतंत्र जांच एजेंसी एनआईए को सरकारी तोता बताकर उसकी जांच पर संदेह के बादल खड़े कर रहे हैं।

कांग्रेस की ओर से हिंदू या भगवा आतंकवाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल न करने के दावों पर बीजेपी ने विकीलिक्स के खुलासे के द्वारा पलटवार किया है। विकीलिक्स की एक केबिल का उल्लेख करते हुए पात्रा ने बताया कि अमेरिका के पूर्व राजदूत टिमोथी जे रोएमूर ने अपने विदेश मंत्रालय को लिखे पत्र में राहुल गांधी के बयान का हवाला दिया था, जिसमें उन्होंने हिंदू आतंकवाद की बात कही थी। उन्होंने बताया कि टिमोथी के हस्ताक्षर वाले टेलीग्राम में राहुल से बात का उल्लेख किया गया था। 3 अगस्त 2009 को भेजे इस टेलीग्राम में रोएमूर ने लिखा था कि हम राहुल गांधी और अन्य सांसदों से बातचीत कर रहे हैं। हम इसके निष्कर्ष को भेज रहे हैं। विकीलिक्स के अनुसार 20 जुलाई 2009 को एक डिनर में राहुल गांधी मौजूद थे । इस दौरान यूएस राजदूत ने राहुल से लश्कर के बारे में पूछा था इस पर उन्होंने कहा कि इसका भारत में थोड़ा बहुत सपोर्ट हो सकता है, लेकिन देश में हिंदू आतंकवादियों से कहीं ज्यादा बड़ा खतरा है। पात्रा का कहना है कि कांग्रेस को लादेन के पैसे और हाफिज के नेतृत्व में बना लश्कर आपको कम खतरनाक लगता है जबकि निरीह हिंदू आपको अधिक खतरनाक नजर आते हैं। बीजेपी अब राहुल गांधी पर लश्कर को कवर फायर देने का भी आरोप लगा रही है। वीडियो फुटेज दिखाकर पी चिदम्बरम, दिग्विजय सुशील, कुमार शिंदे, सलमान खुर्शीद से माफी की मांग की गयी है। इन वीडियोज में ये नेता भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग करते दिखाई पड़ रहे हैं।

इससे पूर्व उन्होंने कहा कि आज देश को 2013 का जयपुर अधिवेशन याद आ रहा है। उस अधिवेशन में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और पीएम मनमोहन सिंह और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में तत्कालीन गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने हिंदू आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल किया था। 2010 में सबसे पहले पी चिदम्बरम ने भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग किया था।

एक प्रकार से स्वामी असीमानंद के बरी हो जाने के बाद कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति और हिंदू आतंकवाद के नाम पर संघ व बीजेपी के खिलाफ पूरे देशभर में जहर की खेती करने वाली साजिश अब पूरी तरह से बेनकाब होती जा रही है।

तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हिंदुओ को बदनाम करने के लिये एक बेहद गहरी साजिश रची थी, जिसका पर्दाफाश हो चुका है। साथ ही यह भी साबित हो रहा है कि गांधी परिवार व कांग्रेस की मानसिकता पूरी तरह से हिंदू विरोधी है। अदालत के फैसले पर उनकी प्रतिक्रिया भी मुस्लिम परस्त ही है। कांग्रेस व विरोधी दलों ने न्यायपालिका व जांच एजेंसियों पर संदेह किया है। इस पूरे वातावरण के लिए कांग्रेस पार्टी ही दोषी है। भगवा आतंकवाद की कहानी रचने वाले लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिये। साथ ही कांग्रेस पार्टी पर न्यायपालिका व जांच एजेंसियों को गुमराह करने का भी एक मुकदमा बनता है।

हिन्दुस्थान समाचार/मृत्युंजय दीक्षित

- Advertisement -

Expositions

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

Why Gupt Navratri is observed, how, when and by whom

Adhering to the rituals associated with Gupt Navratri, as mentioned in Devi Bhagavata Purana, is believed to bring wealth, prosperity, and happiness into one's life
Swadharma
Swadharmahttps://swadharma.in/
Swadharma is a one-stop web destination for everything Hindu. We will cover history, theology, literature and rituals of all sects of Hinduism one by one besides news of the state of the Hindu community worldwide through videos, podcasts, reports and articles.

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

More like this

आरक्षण की आड़ में प्रतिभा का कत्ल? SC-ST Act के कथित दुरुपयोग से समानता का गला घोंटता कानून

सामाजिक न्याय की ढाल जरूरी, लेकिन क्या संरक्षण की व्यवस्था कहीं समान अवसर, मेरिट और कानून के निष्पक्ष इस्तेमाल पर भारी पड़ रही है? आरक्षण से लेकर एससी-एसटी एक्ट तक व्यवस्था के भीतर सुधार की जरूरत पर गंभीर सवाल

The Kerala Story से कालड़ी तक — बदलते केरल की कहानी में शंकराचार्य, जनसांख्यिकी, धर्मांतरण के सवाल

‘द केरल स्टोरी’ के शोर, जनगणना के आंकड़ों और अदालती रिकॉर्ड के बीच एक राज्य को पढ़ने की कोशिश