सरकारी कर्मचारियों को बचाओं मौत के सौदागरों से

अब यह देश टैक्स चोरों को या फिर बिजली चोरों को माफ नहीं कर सकता। इन को हर हालत में जेलों में ठूंसा जाए

279

ईमानदार और अपने कर्तव्यों का सही तरह सेनिर्वहन और संपादन करने वाले सरकारी कर्मियों पर जानलेवा हमलों की घटनाओं का तेजी से बढ़ना गंभीर संकेतों की ओर इशारा कर रहा है। समाज विरोधी तत्वों का एक वर्ग अपने को नियम-कानून से ऊपर मानने लगा है। इसके दो ताजा उदाहरण आपने भी सुने-पढ़े होंगे। विगत दिनों हिमाचल प्रदेश के कसौली शहर में अवैध होटल और निर्माण सील करने पहुंची महिला अधिकारी शैल बाला की होटल मालिक ने गोली मारकर हत्या कर दी। उस हादसे में घायल दूसरे कर्मी की भी मौत हो गई है। इस घटना ने सारे देश में हडकंप मचा कर रख दिया है। जो सुनता है व्ही स्तब्ध हो जाता हैI

इसी तरह से राजधानी दिल्ली में बिजली चोरी की शिकायत पर छापेमारी करना बीएसईएस अधिकारियों को उस समय भारी पड़ गया, जब असामाजिक तत्वों और ग्रामीणों ने उनपर अचानक जानलेवा हमला कर दिया।  ये कर्मी जान बचाकर भागे तो जरूर, लेकिन लोगों ने उनका बाइक से पीछा किया, जिसके चलते बीएसईएस अधिकारियों की कार एक पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने से कार में बैठे एक इंजीनियर अभिमन्यु की मौके पर ही मौत हो गई  जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये वाकया साउथ-वेस्ट जिला के जाफरपुर कला इलाके में झुल-झुली गांव में हुआ।  हादसे में घायल हुए सभी लोग गांव में हो रही बिजली चोरी की जांच करने के लिए पहुंचे थे।

ये दोनों घटनाएं ही पर्याप्त और स्पष्ट संकेत हैं कि कुछ लोगों में कानून का भय अब समाप्त हो चुका है। ये अपने धन –बल के चलते कानून को कुछ समझते ही नहीं है। यदि इस तरह से सरकारी कर्मियों के कामकाज में अवरोध खड़े किए जाते रहेंगे और उनके साथ मारपीट जारी रहेगी तो फिर सारी सरकारी मशीनरी पंगु हो जाएगी। केन्द्र और राज्य सरकारों को भी अपने कर्मियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। अब घटनाओं की निंदा भर करने से बात नहीं बनेगी। सरकारी कर्मी डर के साये में रहकर तो कुछ नहीं कर सकेंगे। देश में अव्यवस्था और अराजकता फैलाने का अधिकार किसी को नहीं दिया जा सकता। कानून को अपने हाथ में लेने वालों पर कठोर एक्शन होना ही चाहिए।

कसौली की बेहद गंभीर घटना के बाद माननीय उच्चतम न्यायालय ने सरकारी अधिकारियों को गोली मारने की घटना पर स्वत: संज्ञान ले लिया।  दोनों कर्मी उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर होटल मालिक की संपत्ति में अवैध निर्माण को सील करने गए थे। लेकिन होटल मालिक ने उन्हें गोली मार दी। उसका दुस्साहस तो देखिए। न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने इस घटना को अत्यधिक गंभीर बताया और क्षुब्ध होकर कहा कि सरकारी अधिकारी तो न्यायालय के निर्देश का पालन करने के लिए अवैध निर्माण को सील करने वहां गए थे। पीठ ने कहा, ‘अगर आप लोगों की इस तरह जान लेंगे तो शायद हम कोई भी आदेश पारित करना ही बंद कर दें।’

कसौली और दिल्ली कीघटनाओं के बाद यह सवाल पूछा जाना स्वाभाविक ही है कि सरकारी अधिकारियों के साथ गया पुलिस दल उस समय क्या कर रहा था? निश्चित रूप से ऑन ड्यूटी सरकारी अधिकारी की हत्या या हमला बेहद गंभीर मामला है। मुझे राजधानी में हुई घटना के संबंध में पता चला है कि अगर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी नहीं भागते तो ग्रामीण बीएसईएस मुलाजिमों पर आसानी से हमला नहीं करवाते। बीएसईएस की टीम ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए जाने से  पहले ही पुलिस को हमले की आशंका जताई थीIलेकिन, उसके बावजूद थाने में मौजूद एसएचओ ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जिसके कारण ही उसने महज 6 पुलिसकर्मी ही भेजेIलेकिन जब ग्रामीणों ने हमला किया तो ये सभी पुलिसकर्मी टीम को बचाने की जगह खुद भाग खड़े हुए। इन दोनों मामलों में पुलिस की कमजोरी तो साफतौर पर दिखाई दे रही है। जांच के बाद दोषी ग्रामीणों और अपनी ड्यूटी को सही तरह से अंजाम ना देने सकने वाले पुलिसकर्मियों पर कठोर एक्शन लिया जाना चाहिए।

नहीं बचेंगे टैक्स-बिजली चोर

अब यह देश टैक्स  चोरों को या फिर बिजली चोरों को माफ नहीं कर सकता। इन को हर हालत में जेलों में ठूंसा जाए। टैक्स या बिजली चोर वास्तव में देश के शत्रु हैं। इन्हें छोड़ा तो कदापि नहीं जाना चाहिए। एक बात और भी समझ आ रही है कि सरकारी विभागों में तालमेल का अभाव है। अगर उक्तदोनों जगहों पर पुलिस पर्याप्तऔर सतर्क होती तो इन हादसों को टाला जा सकता था। अब इस तरह की गलतियां और नहीं होनी चाहिए। सरकारी अफसरों को तालमेल बिठाकर ही अपराधी तत्वों पर कार्रवाई करनी होगी। इस बीच, यह संकेत मिल रहे हैं कि विगत दिनों  हरियाणा में सड़कोंके निरीक्षण के दौरान चारइंजीनियरों को तेज रफ्तार डंपर नेकुचलदिया। इनमें से तीन की मौके पर मौत हो गई। अब यह दुर्धटना थी या षड्यंत्र यह तो जाँच से ही पता चलेगाI प्रधानमंत्री इसी महीने इसका उद्घाटनकरने वाले हैं। इस इलाके में रेत माफिया काफी सक्रिय हैं। माना जा रहा है कि यहडंपर भी अवैध रेत खनन में लगा हुआ था। पाबंदी के बावजूद रेत माफिया के डंपर और ट्रैक्टर यहां खुलेआम चल रहे हैं। रेत माफिया पुलिस पर भी भारी है। हालत यह हो गई है कि पुलिस ने जब रेत माफिया के वाहनों को रोकना चाहा तो उन पर फायरिंग कर दी गई और पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा।  इस रेत माफिया को किसका संरक्षण मिला हुआ है, यह पता किया जाना चाहिए और अपराधियों पर सख्त कारवाई की जानी चाहिए।

हादसा पलवल के पास होशंगाबाद गांव की साइट पर हुआ। एक्सप्रेसवे का निर्माण करने वाली गायत्री कंपनी के चार इंजीनियर गाड़ी से सड़क का मौका मुआयना कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से एक डंपर आया। डंपर ने स्कार्पियो को टक्कर मारी। डंपर स्कॉर्पियो को खींचता हुआ काफी दूर तक ले गया। मौके पर ही तीन इंजीनियरों की  मौत हो गई है। इस केस की भी गहन जांच  होनी चाहिए। ये सारे केस यह बता रहे हैं कि सरकारी कर्मियों के लिए संवेदनशील पदों पर काम करना लगातार कठिन होता जा रहा है। इनकी जान हमेशा खतरे में ही रहती है। इन पर अपराधी तत्व जानलेवा हमला बोलने से भी नहीं घबराते। इन देश के दुश्मनों को छोड़ा नहीं जाना चाहिए।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.