राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या में बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा लगाया गया है जिसमें 10,000 CCTV कैमरे लोगों की गतिविधियों पर दृष्टि रख रहे हैं और कार्यक्रम स्थल पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात हैं। भक्तों की भारी भीड़ वाले अयोध्या के धर्मपथ और रामपथ से हनुमानगढ़ी क्षेत्र और अशरफ़ी भवन रोड की गलियों तक पुलिसकर्मियों को सड़कों पर परिचर (patrol/ग़श्त) करते देखा जा सकता है।
उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) के पुलिसकर्मियों ने 20 जनवरी को भी अयोध्या में गश्त की थी.
शहर के लगभग हर प्रमुख चौराहे पर कँटीले तारों के साथ चलने योग्य अवरोधक देखे जा सकते हैं। पुलिसकर्मी इनका उपयोग यातायात को नियंत्रित करने के लिए करते हैं विशेषकर VVIP आवाजाही के समय।
महानिदेशक (डीजी), कानून और व्यवस्था, प्रशांत कुमार ने हाल ही में कहा था कि 22 जनवरी को होने वाला प्राण प्रतिष्ठा समारोह एक ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है जिसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रेड ज़ोन, येलो ज़ोन और अयोध्या ज़िले पर हर सड़क पर सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।
अयोध्या राम मंदिर में कार्यक्रम स्थल पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि इसके लिए पूरे अयोध्या ज़िले में 10,000 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से कुछ CCTV कैमरों में सुरक्षा संस्थाएँ AI-आधारित तकनीक का उपयोग कर रही हैं ताकि यात्रियों पर कड़ी निगरानी राखी जा सके।
राम मंदिर परिसर पर सादे लिबास में बहुभाषी दक्ष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह भी कहा कि NDRF और SDRF टीमों की मदद से सरयू नदी के किनारे भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है। अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमा पर जाँच चल रही है। पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने और अतिरिक्त भीड़ को हटाने के लिए ड्रोन का प्रयोग करेगी।


