HomeNewsCAA की उम्मीद से दौड़ी पाकिस्तानी हिंदुओं के बीच आशा की लहर

CAA की उम्मीद से दौड़ी पाकिस्तानी हिंदुओं के बीच आशा की लहर

CAA में अभी तक क़ानून की शक्ति नहीं है क्योंकि इसके नियमों को परिभाषित नहीं किया गया है

साल 2019 में एक तरफ़ जिस समुदाय का नागरिकता संशोधन अधिनियम (Citizenship Amendment Act या CAA) से कोई लेना देना नहीं था, उन्होंने देश भर में दंगे किए, वहीं दूसरी तरफ़ जिनको नए क़ानून का लाभार्थी बनना था, आज भी उनको बस उम्मीद का ही सहारा है। 18 से 80 वर्ष की आयु के 138 पाकिस्तानी हिंदू नागरिकों के एक समूह ने मंगलवार को भारत के प्रति निष्ठा की शपथ ली। जल्द ही वे भारत के नागरिक बन जाएंगे। इस समूह के लोग 2018 में स्थापित एक और त्वरित प्रणाली से लाभान्वित होने वाले कुछ लोगों में से हैं।

जब काग़ज़ात पर हस्ताक्षर करने के लिए उनका नाम पुकारा गया तो ज़िलाधीश के कक्ष में धैर्यपूर्वक इंतज़ार कर रहे इन लोगों को उम्मीद थी कि उन्हें जल्द ही अपना नागरिकता प्रमाण पत्र मिल जाएगा। 80 वर्षीय बसकराम ने कहा कि उनका परिवार 12 साल पहले पाकिस्तान छोड़ आया था जहां उनका किराने का व्यवसाय था। उन्होंने यह आवेदन एक साल पहले किया था। उनके और अन्य लोगों के लिए 2019 में पारित CAA के लागू होने में बहुत देर हो चुकी है।

अनीशा पाहुजा 19 वर्षीय छात्रा हैं जो अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए जल्द ही ऑस्ट्रेलिया जाएंगी। वे भारतीय पासपोर्ट पाकर ख़ुश हैं। जब वे चार साल की थीं तब उनका परिवार पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत आ गया।

CAA पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान जैसे देशों के हिंदुओं, बौद्धों, जैनियों, सिखों और ईसाइयों को देश में सात साल के निवास के बाद भारतीय नागरिकता के योग्य बनाता है। CAA में अभी तक क़ानून की शक्ति नहीं है क्योंकि इसके नियमों को परिभाषित नहीं किया गया है।

संसद की अधीनस्थ विधायी समिति ने बार-बार विस्तार का अनुरोध किया है। हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले ऐसा होगा। एक बार CAA आने के बाद अप्रवासियों को कम से कम 12 साल प्रतीक्षा करनी होगी जिसके बाद नागरिकता के लिए आवेदन दायर किया जा सकता है।

पर 2018 से, नागपुर, मुंबई और पुणे के निवासी अपने मामलों को कलेक्टर स्तर पर ही सुलझाने में सक्षम हो गए हैं। हालांकि ठहरने की अवधि समान रहती है, इन ज़िलों में आवेदनों पर तेजी से कार्रवाई की जाती है।

जिन ज़िलों में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) स्थित है, वहाँ नागरिकता देने का अधिकार कलेक्टर को दिया गया है। यहाँ से तत्काल सुरक्षा स्वीकृति मिल जाती है। जनवरी 2021 से 750 से अधिक लोगों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है और 250 मामले सत्यापन के लिए लंबित हैं।

कलेक्टरेट के एक अधिकारी ने कहा कि एक बार दस्तावेज़ तैयार हो जाने के बाद मामले को निपटाने में अधिक समय नहीं लगता है।

पाकिस्तान से भागे हिंदुओं की मदद करने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कुकरेजा ने कहा कि दूसरे शहरों में रहने वालों को अभी भी वर्षों तक इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि नागपुर में इस प्रक्रिया में एक साल से ज्यादा का समय नहीं लगता है।

सिंध-हिंद पंचायत के राजेश जाम्बिया ने कहा कि CAA 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए सभी लोगों को कवर करेगा। तब से 10 साल हो गए हैं, इसलिए अब पति-पत्नी को CAA की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार अंततः क़ानून लागू करती है तो क़ानून पारित होने के समय भारत आए सभी लोगों को कवर करने के लिए समय सीमा बढ़ा दी जानी चाहिए।

- Advertisement -

Expositions

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

Why Gupt Navratri is observed, how, when and by whom

Adhering to the rituals associated with Gupt Navratri, as mentioned in Devi Bhagavata Purana, is believed to bring wealth, prosperity, and happiness into one's life
Swadharma
Swadharmahttps://swadharma.in/
Swadharma is a one-stop web destination for everything Hindu. We will cover history, theology, literature and rituals of all sects of Hinduism one by one besides news of the state of the Hindu community worldwide through videos, podcasts, reports and articles.

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

More like this

Conversion mafia का फैलता जाल

Conversion mafia पर ग़रीब की मजबूरी, आस्था पर प्रहार के आरोप और हिंदू समाज की चिंता: कहाँ खड़ी है क़ानून की लड़ाई

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement