HomeNewsराम रथ यात्रा आडवाणी के आंदोलन में योगदान का अंश मात्र —...

राम रथ यात्रा आडवाणी के आंदोलन में योगदान का अंश मात्र — विहिप

आडवाणी ने सोमनाथ से 25 सितंबर 1990 को राम रथ यात्रा शुरू की जो सैकड़ों गाँवों और शहरों से होकर गुज़री; 24 अक्टूबर को उन्हें समस्तीपुर में गिरफ़्तार किया गया

राम मंदिर आंदोलन महान सामाजिक-राजनैतिक योगदान का “केवल एक हिस्सा” था जिसने अंततः भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करने का मार्ग प्रशस्त किया। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने रविवार को यह बात कही।

विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि —

राम मंदिर आंदोलन भारतीय राजनीति और समाज में उनके समग्र योगदान का सिर्फ एक पहलू है। किसी को उस ईमानदारी, अखंडता और प्रतिबद्धता पर विचार करने की आवश्यकता है जो उन्होंने देश और समग्र राजनीतिक पारिस्थितिकी तंत्र में स्थापित की।

कुमार के वक्तव्य से विपक्ष की भारत रत्न पर टिप्पणियों के प्रति उनके संगठन की कड़ी अस्वीकृति स्पष्ट होती है। जनवरी की 22 को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के बाद आडवाणी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान करना भाजपा के एजेंडे की पूर्ति को दर्शाता है।

आडवाणी ने सोमनाथ से 25 सितंबर 1990 को राम रथ यात्रा शुरू की थी जो सैकड़ों गाँवों और शहरों से होकर गुज़री। फिर 24 अक्टूबर 1990 को उन्हें बिहार के समस्तीपुर में गिरफ़्तार किया गया जहाँ उस समय मुख्यमंत्री लल्लू प्रसाद यादव का शासन था।

इस यात्रा को भाजपा का सबसे बड़ा जनसमूह कार्यक्रम माना गया जिसने भगवा दल को राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में पहुँचा दिया।

कुमार ने आगे कहा कि —

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (2019) और हाल ही में समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न दिया गया। राम मंदिर आंदोलन और भारत रत्न के लिए आडवाणी की पसंद के बीच संबंध स्थापित करना सही नहीं होगा।

विहिप प्रमुख स्वयं राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के लिए आडवाणी को आमंत्रित करने गए थे जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे, परंतु भाजपा संरक्षक स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए समारोह में शामिल नहीं हुए।

कुमार को स्मरण है कि कैसे आडवाणी ने विभाजन के समय कराची (पाकिस्तान) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यवाह के रूप में काम किया था। उन्होंने याद दिलाया कि आडवाणी की देखरेख में हिंदुओं में विश्वास जगाने के लिए वहाँ एक मार्च निकाला गया था। कुमार ने कहा कि आडवाणी ने पाकिस्तान से हिंदुओं को सुरक्षित भारत लाने में बहुत बड़ा योगदान दिया।

विहिप प्रमुख ने secularism पर बहस को एक नया आयाम देने के लिए आडवाणी की सराहना की। विहिप के अनुसार आडवाणी ने इस शब्द को “छद्म-धर्मनिरपेक्षता” के रूप में फिर से गढ़ा जो वोट बैंक की राजनीति के लिए “व्यंजना” के अलावा कुछ नहीं था। तब आडवाणी ने कहा था कि नेताओं को अल्पसंख्यकों के कल्याण की नहीं बल्कि उनके वोटों की चिंता है। राजनैतिक विश्लेषकों ने याद दिलाया कि उनके विचारों की कांग्रेस समेत अन्य न्भजपा-विरोधी नेताओं ने आलोचना की थी जिनके अनुसार “छद्म धर्मनिरपेक्षता” हिंदू राष्ट्रवादियों का दुष्प्रचार था।

कुमार ने 1996 में हवाला कांड में नाम आने पर लोकसभा से त्यागपत्र देकर ईमानदारी की मिसाल क़ायम करने के लिए भी आडवाणी की सराहना की। उन्होंने तब क़सम खाई थी कि जब तक उनका नाम विवाद से मुक्त नहीं हो जाता तब तक वह कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। “वे हमेशा सिद्धांतों के लिए खड़े रहे…”

हवाला दलाल एसके जैन की डायरियों में मिली प्रविष्टियों को सीबीआई ने अदालत में आडवाणी सहित शीर्ष राजनेताओं के विरुद्ध महत्त्वपूर्ण सबूत के रूप में पेश किया था। तब एक राष्ट्रीय दैनिक ने आडवाणी के हवाले से कहा था —

एक राजनेता के लिए, लोगों का विश्वास हासिल करना सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी है। नैतिकता की मांग है ‘राज धर्म’ और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी बनाए रखने की जरूरत है।

आडवाणी 1997 में बरी हो गए और 1998 में लोकसभा के लिए चुने गए।

- Advertisement -

Expositions

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

Why Gupt Navratri is observed, how, when and by whom

Adhering to the rituals associated with Gupt Navratri, as mentioned in Devi Bhagavata Purana, is believed to bring wealth, prosperity, and happiness into one's life
Swadharma
Swadharmahttps://swadharma.in/
Swadharma is a one-stop web destination for everything Hindu. We will cover history, theology, literature and rituals of all sects of Hinduism one by one besides news of the state of the Hindu community worldwide through videos, podcasts, reports and articles.

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

More like this

Conversion mafia का फैलता जाल

Conversion mafia पर ग़रीब की मजबूरी, आस्था पर प्रहार के आरोप और हिंदू समाज की चिंता: कहाँ खड़ी है क़ानून की लड़ाई

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement