समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस संबंधित विवादित बयान पर हिंदू संगठन ने विरोध प्रदर्शन कर पुतला जलाया। उनको फाँसी की सज़ा देने की मांग की गई। बहराइच के बाबागंज में उनके विरुद्ध प्रदर्शन किया गया। उनका पुतला बनाकर उस पर जूते का हार पहनाकर गली-गली मोहल्ले और सड़क पर घुमाया गया।
भाजपा के मंडल महामंत्री विजय तिवारी ने कहा कि मौर्य ने देश का माहौल खराब करने की कोशिश की है। “मौर्य ने हमारे पवित्र ग्रंथ रामायण पर गलत टिप्पणी व उसके छाया प्रति को जलवाकर भगवान् राम और हनुमान् का तथा गोस्वामी तुलसीदास का अपमान किया है। तब से सारा हिंदू समाज आहत है। जो हमारे सनातन धर्म का अपमान करेगा उसे इस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है,” उन्होंने कहा।
हिंदू संगठनों ने उठाई NSA लगाने कि मांग
भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह ने कहा, “अभी तो ये सिर्फ़ प्रदर्शन है, ज़रूरत पड़ी तो पूरे भारत से सनातनी एक साथ सड़क पर उतरेगा।
हिंदू संगठन व रामलीला कमेटी तथा भाजपा के युवा मोर्चा मंडल व उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ता ने रुपईडीहा थाना प्रभारी श्रीधर पाठक व बाबागंज चौकी प्रभारी विजय कुमार चौधरी को ज्ञापन देकर एनएसए लगाने की मांग की है।
भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह, उपाध्यक्ष ऋषि गुप्ता,व मीडिया प्रभारी आदेश गुप्ता रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष पप्पू गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ सुरेश गुप्ता, महामंत्री शिव कुमार पटवा, हिंदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष आदेश प्रताप कसौधन, उपाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, बजरंग दल प्रखंड प्रमुख मोहित सोनी, आदर्श जयसवाल, भाजपा मंडल महामंत्री विजय तिवारी, पंकज कश्यप, अंजनी मित्तल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रमेश अम्लानी, राजेंद्र मिश्रा, ललित त्रिपाठी, राम सुहागन वर्मा, विनोद सोनी, बादल पांडे, विजय प्रताप सिंह, पंकज अग्रवाल, सोनू यज्ञ सैनी, दिग्विजय सिंह राणा आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया।
मौर्य ने हाल ही में रामचरितमानस के बारे में अशालीन टिप्पणी की थी; उन्होंने इस ग्रंथ में शूद्र की चर्चा को दलित और आदिवासियों से जोड़कर देखा जो शस्त्र के ज्ञाताओं एवं यहाँ तक कि बाबासाहेब अंबेडकर के अनुसार सही निष्कर्ष नहीं है। महिलाओं को नीचा दिखाए जाने की बात करते हुए मौर्य ने रामचरितमानस पर प्रतिबंध लगाने की बात कही थी। इस संदर्भ में अखिलेश यादव की चुप्पी से यह सवाल उठ खड़ा हुआ कि क्या मौर्य ने ऐसी हरकत उनकी शह पर की?


