HomeNewsपाकिस्तान के 2 हिन्दू क्रिकेटर — एक ने देश छोड़ा, दूसरा बना...

पाकिस्तान के 2 हिन्दू क्रिकेटर — एक ने देश छोड़ा, दूसरा बना मुसलमान

कैसे पाकिस्तान के क्रिकेटर दानिश कनेरिया और उनसे पहले अनिल दल्पत हिन्दू होने के कारण टीम के मुसलमान खिलाड़ियों के दुर्व्यवहार का शिकार बने

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से अब तक सिर्फ दो हिन्दू क्रिकेटरों को खेलने का मौका मिला है और उन्हें कई बार साथ खेल रहे मुसलमान खिलाड़ियों से बहुत कुछ सुनना पड़ा, ऊपर से मुस्लिम बनने के लिए दबाव बनाया गया।

विकेटकीपर-बल्लेबाज़ अनिल दल्पत पाकिस्तान की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले पहले हिन्दू क्रिकेटर थे। मार्च 1984 में उन्हें पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका मिला जहाँ उन्होंने 9 टेस्ट और 15 वनडे में क्रमशः 167 और 47 रन बनाए।

उनसठ साल के अनिल दल्पत ने फ़र्स्ट क्लास क्रिकेट के 137 मैच में नौ अर्धशतक के सहारे 2,556 रन बनाए। खेल से संन्यास लेने के बाद वे पाकिस्तान छोड़ कर कनाड़ा में जाकर बस गए। वे अब वहीं अपना व्यापार कर रहें हैं। बाद में उनके भाई ने भी पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया।

न्यूज़ 18 के अनुसार अनिल दल्पत के चचेरे भाई दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान की ओर से लंबा क्रिकेट खेला। बयालीस साल के कनेरिया ने दिसंबर 2000 में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया। इस लेग स्पिनर ने 61 टेस्ट में 261 विकेट लिया और 18 वनडे में 15 विकेट अपने नाम किया।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट प्रदर्शन में उन्होंने 1,000 से अधिक विकेट लिए हालांकि कनेरिया लम्बे समय तक विवादों में भी घिरे रहे। वे 2004 से 2010 के बीच इंग्लिश काउंटी टीम से भी खेल। बाद में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के चलते उन पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया।

कनेरिया ने बाद में स्वीकार किया था कि वे स्पॉट फिक्सिंग में शामिल थे। इतना ही नहीं, उन्होंने पूर्व कप्तान और साथी क्रिकेटर शाहिद अफ़रीदी पर बड़ा आरोप लगाया कि अफ़रीदी उनपर मुसलमान बनने के लिए दबाव डाला करते थे। कनेरिया कई बार कह चुके हैं कि हिन्दू होने के कारण उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट में बहुत कुछ सहना पड़ा।

मज़हब परिवर्तन की बात पर अफरीदी भड़क गए थे। उन्होंने कहा था, “अगर कनेरिया मुझसे इतने ही परेशान थे तो इसकी शिकायत पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से क्यों नहीं किये थे?”

- Advertisement -

Expositions

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

Why Gupt Navratri is observed, how, when and by whom

Adhering to the rituals associated with Gupt Navratri, as mentioned in Devi Bhagavata Purana, is believed to bring wealth, prosperity, and happiness into one's life
Swadharma
Swadharmahttps://swadharma.in/
Swadharma is a one-stop web destination for everything Hindu. We will cover history, theology, literature and rituals of all sects of Hinduism one by one besides news of the state of the Hindu community worldwide through videos, podcasts, reports and articles.

1 comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

More like this

Conversion mafia का फैलता जाल

Conversion mafia पर ग़रीब की मजबूरी, आस्था पर प्रहार के आरोप और हिंदू समाज की चिंता: कहाँ खड़ी है क़ानून की लड़ाई

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement