केंद्र में राष्ट्रपति का भाषण और राज्य में राज्यपाल का भाषण उक्त सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का संकेतक होता है। यदि ऐसा है तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा बुधवार को संसद की संयुक्त बैठक में अपने संबोधन में नागरिकता संशोधन अधिनियम (Citizenship Amendment Act या CAA) का उल्लेख करना आज की बड़ी ख़बर है जिससे लोगों में एक बार फिर से हलचल मचने की संभावना है जैसा कि 2019 में गुमराह मुसलमानों में मचा था।
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि इस संसद ने भारत के पड़ोसी देशों के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने के लिए एक क़ानून भी बनाया है।
जनवरी की 28 को बंदरगाह और जहाज़ के कनिष्ठ मंत्री शांतनु ठाकुर ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना ज़िले में कहा था कि CAA अगले सात दिनों में लागू किया जाएगा जिससे क़ानून के जल्द लागू होने की संभावना प्रबल हो गई है। व्यापक विरोध के बावजूद मोदी सरकार ने 2020 में इसे लागू किया।

सूत्रों के अनुसार अभी तक अधिसूचित नहीं होने के कारण CAA के नियम लागू नहीं हो पा रहे हैं जिससे 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत में स्थानांतरित हो चुके हिंदू, सिख, जैन, ईसाई बौद्ध और पारसी समुदायों के पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और अफ़ग़ान नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान किया जा सके। पर CAA की अधिसूचना अब आने ही वाली है।
CAA के अंतर्गत आवेदन, प्रसंस्करण और नागरिकता प्रदान करने के लिए एक पूरी तरह से ऑनलाइन प्रणाली शुरू की जा रही है। इसके द्वारा योग्य शरणार्थी एक समर्पित गृह मंत्रालय के पोर्टल के माध्यम से अपनी अर्ज़ी जमा कर पाएंगे और फिर आवेदन पत्र किस स्थिति में है, स्वीकृत हुई या नहीं, इसकी भी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे — चाहे आवेदनकारी कहीं भी हों। राष्ट्रपति ने अपने संभाषण में आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर सकारात्मक विकास का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जम्मू व कश्मीर में इन दिनों शांति और सुरक्षा की ही चर्चा है और पूर्ववर्ती राज्य से अनुच्छेद 370 को हटाने के परिणाम की आशंका जताने वाले ग़लत साबित हुए हैं।
साल 2019 में CAA के बनते ही कांग्रेस, कम्युनिस्ट और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने खुले तौर पर मुसलमान प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया जिन्हें यह कहकर बरगलाया गया था कि CAA उनकी नागरिकता छीन लेगा जबकि नए क़ानून का उद्देश्य तीन पड़ोसी इस्लामी देशों के उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान करना था। राहुल गांधी, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, मणिशंकर अय्यर और एक दर्जन अन्य नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को जगह नहीं छोड़ने और यदि संभव हो तो दिल्ली शहर में अधिक रणनीतिक स्थानों तक अपनी पकड़ बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उत्तर प्रदेश में विशेषकर कानपुर और कर्नाटक के बेंगलुरु में भी CAA के “लोकतान्त्रिक विरोध” के नाम पर हिंसा भड़काई गई।

दूसरी तरफ़ CAA जिनको लाभ पहुँचाने के लिए बना, पाकिस्तान से भाग कर आए ऐसे अनुसूचित जाति के हिन्दू तंबुओं, झुग्गियों और झोपड़ियों में दिल्ली व राजस्थान की गंदी बस्तियों में बिन सुख सुविधाओं के, बिना बिजली और साफ़ पानी के वैध सप्लाइ के जीवन बसर कर रहे हैं। उनके बच्चे स्कूलों में भर्ती नहीं हो सकते क्योंकि उनके माता-पिता अब तक भारत के नागरिक नहीं माने जाते। ये लोग यदि बीमार पड़े तो इनकी चिकित्सा नहीं हो सकती क्योंकि भारतीय अस्पतालों में इलाज के लिए भारतीय होना अनिवार्य है या फिर किसी देश का वैध मेडिकल टूरिस्ट।



[…] […]