हार की जीत और जीत की हार का भविष्य

जहां तक बीजेपी का सवाल है उसे सत्ता के संचालन के लिए अपनाई गयी सबका साथ-सबका विकास की नीति को संगठन की आन्तरिक व्यवस्था में समावेश है ऐसा विश्वास दिलाना होगा

267

भारतीय जनता पार्टी की ‘बी टीम’ के समर्पण के बाद उल्लासित कांगेस क्या 2019 के निर्वाचन के पूर्व या बाद में इसी प्रकार के समर्पण से नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनने से रोक पायेगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चुनाव अभियान, परिणाम और पटाक्षेप में अन्तर्निहित विरोधाभास का सम्यक संज्ञान लिये बिना इस संदर्भ में किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता। एक और भी महत्वपूर्ण तथ्य का संज्ञान लेना होगा कि 2013 के बाद कर्नाटक का पहला चुनाव है, जिसके उपरांत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी न तो अज्ञातवास में गये, न विपश्यना साधना के लिए अथवा नानी से मिलने इटली गये। राहुल गांधी ने जेडीएस को बीजेपी की बी टीम की संज्ञा प्रदान कर और देवेगौड़ा व उनके पुत्र कुमारस्वामी के बारे में तथा इन दोनोद्धारमैया और कांग्रेस के बारे में जो कुछ कहा वह शब्द सत्ता की संभावना और बीजेपी को सत्ता में आने से रोक के लिए किये गये उपायों पर स्थायी रूप से भुला देने के लिए नजीर बनेगा और संबंधों का प्रकटीकरण होगा। इसका आकलन करना जल्दबाजी होगी। गत विधानसभा में कांग्रेस के 122 और बीजेपी और जेडीएस के 40-40 सदस्य थे। वर्तमान विधानसभा में कांग्रेस के 14 मंत्रियों सहित 44 सदस्य कम हो गये। बीजेपी के 64 सदस्य बढ़कर संख्या 104 पर पहुंच गई। जेडीएस की भी तीन सीटें कम हो गयी। सिद्धारमैया एक जगह से 32 हजार से ज्यादा मतों से हारे। दूसरे में महज 1200 मतों से जीत सके। यह चुनाव सिद्धारमैया के शासन और प्रशासन के परिपेक्ष्य में लड़ा गया था। बीजेपी और जेडीएस को कुशासन के विरूद्ध सफलता मिली। इस प्रकार 224 सदस्यीय विधानसभा की जिन 222 सीटों पर चुनाव हुए उनमें 144 सदस्य और सिद्धारमैया के कुशासन के विरूद्ध चुनकर आये।

कांग्रेस को बीजेपी से मिली हार और जेडीएस के साथ सौदेबाजी से मिली जीत से कांग्रेसजनों में जो उल्लास है वह कितने समयतक कायम रह सकेगा। क्या, अपने अस्तित्व को बचाने के लिए कांग्रेस उसी प्रकार क्षेत्रीय दलों के सामने आत्मसमर्पण कर बिहार और उत्तर प्रदेश की स्थिति में पहुंच जायेगी। या अस्तित्व रक्षा के कर्नाटकी उपाय से वह पुनर्जीवित हो सकेगी। इस पर फिलहाल सभी का एकमत होना संभव नहीं है और क्या वह नरेन्द्र मोदी के विजय रथ को रोकने के लिए समर्पण की रणनीति सफलता प्राप्त कर सकेगी। इस पर भी अभी किसी निष्कर्ष पर निकलना अनुचित होगा। सरकार बनाने की संभावना में बीजेपी को पहली बार ठोकर लगी है। क्योंकि उसके नेताओं में सत्ता के लिए व्याकुल येदियुरप्पा के पूर्व में उसी प्रकार के किये गये प्रयासों के परिणाम का सही संज्ञान नहीं लिया। सरकार बनाने की हड़बड़ी ने उसे जोड़तोड़ से जीत में मिलती सफलता का माहिर होने के सिंहासन से नीचे उतार दिया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के सरकार बनाने में हार की जीत और जीत की हार का स्वरूप जो उभरा है उसके परिप्रेक्ष्य में संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का लोकतंत्र में आस्था और सेक्युलरिजम्म के प्रति प्रतिबद्धता के दावेदारों में जो अचानक अभिव्यक्ति परिवर्तन हुआ है, वह कर्नाटक में कांग्रेस के आत्मसमर्पण से उभरे राजनीतिक समीकरण का ही परिणाम है। न कि मुखौटा मात्र से इन आस्थाओं के प्रति प्रतिबद्धता मात्र।

आजादी के बाद से कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत वाली सरकारों को 88 बार बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया। ऐसी बर्खास्तगी जो हुई है, उसमें राज्यपालों को बाद में जानकारी मिली है। 1992 में बाबरी ढांचा ढहने के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान, मध्यप्रदेश और हिमाचल की जिन राज्यों की सरकारों को बर्खास्त किया, उसमें सत्ता का दुरूपयोग करने के लिए राष्ट्रपति तक का जैसा इस्तेमाल किया, उसका दूसरा उदाहरण नहीं मिल सकता। उसके राज्यपालों द्वारा अधिकारों के दुरूपयोग की फेहरिस्त बहुत लम्बी है। बीजेपी को रोकने के लिए क्या कांग्रेस महाराष्ट्र में शरद पवार, आन्ध्र में चन्द्रबाबू नायडू, तेलांगाना में चन्द्रशेखर राव और बंगाल में ममता बनर्जी, उत्तर प्रदेश में मायावती के सामने उसी प्रकार समर्पण करेगी जैसा उसने कर्नाटक में किया है और जैसा वह बिहार व तमिलनाडु में कर चुकी है। इसी वर्ष राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। जहां कांग्रेस मुख्य विरोधी दल है। क्या वह क्षेत्रीय दलों को उसी प्रकार साथ देने का प्रयास करेगी। जैसा गुजरात में क्षेत्रीय व जातीय भावना को उभार कर जीतने का प्रयास किया था। वह बीजेपी को पराजित करने के लिए अपने ऊपर लगे भ्रष्टाचार और कुनबा परस्ती तथा साम्प्रदायिक उत्तेजना को बढ़ाने का प्रयास वाली संस्था का लेबल उतारकर मैदान में आयेगी और बीजेपी के लम्बे समय से सत्ता में काबिज रहने की स्थिति से उत्पन्न असंतोष का लाभ उठा पायेगी। क्योंकि जहां वह एक जन-एक देश की भावना को उभार कर तोड़ने के लिए देश के भीतर भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे राजनीतिज्ञ और अलगाववाद तथा स्वेच्छाचारिता की प्रतिमूर्ति बन कर उभरे लोगों को एकजुट करके बीजेपी का सत्ताच्युत कर सकेगी। उनके इस प्रकार के तथ्यों के सामने सामूहिक प्रचार की आंधी में मतदाता बह न जाये और 2013 के समान नरेन्द्र मोदी को जनादेश प्राप्त हो सके। इसके लिए बीजेपी को अपने ऊपर लगे दाग सत्ता के लिए को मिटाना होगा। कांग्रेस ने अपना सबसे सुदृढ़ कर्नाटक का किला बीजेपी के कब्जे में जाने से बचा लिया है। क्या कांग्रेस इस बचाव का लाभ उठाकर राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का बीजेपी का दुर्ग ढ़हाने में सफल हो पायेगी। यह निर्भर करता है कि इन राज्यों में बीजेपी के द्वारा जनहितकारी कार्यों के दावे पर जनता का भरोसा और उसके कार्यकर्ताओं में चुनाव परिणाम के परिप्रेक्ष्य में आने वाली निष्क्रियता की स्थिति का समाधान ढूंढें। कर्नाटक निर्वाचन तथा परिणाम के दौर में जिस प्रकार निर्वाचन आयोग, न्यायालय, राज्यपाल तथा संवैधानिक संस्थाओं के बारे में अनास्था पैदा करने का अभियान तीव्र हुआ है। जिसमें तथाकथित निष्पक्ष विचारकों की भागीदारी उभरी है। उसका संज्ञान भी विचारणीय है।

क्या संवैधानिक संस्थाओं के बारे में राजनीति प्रतिद्वंद्विता के समान अभिव्यक्ति संविधान में आस्था का प्रतीक है? क्या उन लोगों को संसद की गरिमा का आस्थावान होने का दावा जनता को ग्राह्य होगा। जिन्होंने अपने आचरण से संसद की गरिमा को धूल-धूसरित कर दिया है? क्या जनता कर्नाटक में बीजेपी का विजय रथ टूट जाने से भ्रष्टाचार, बिखराववाद और सेक्युलरजिम की आड़ में साम्प्रदायिक तत्वों को उभारने, राजनीतिक दलों का सेवक बना देने और सत्ता में बैठने के लिए किसी भी प्रकार का समझौता कर लेने के कांग्रेस के नाक कटाकर दूसरों का सगुन बिगाड़ने की कहावत के अनुरूप आचरण प्रभावित करेगा या फिर बीजेपी को 2013 और उसके बाद जिस आस्था से सफलता मिली है, वह कायम रह सकेगा? इस प्रश्न के उत्तर में देश का भविष्य निर्भर है। कांग्रेस के लिए कर्नाटक में चुनाव बाद का समझौता कारगर साबित होगा या फिर क्षेत्रीय दलों के सामने आत्मसमर्पण करते जाने का परिणाम उसे बिहार और उत्तर प्रदेश की स्थिति में पहुंचा देगा। इसकी उहापोह कांग्रस में नहीं चल रही होगी ऐसा मानना उचित नहीं होगा।

यह अवश्य है कि इस घटनाक्रम में राहुल गांधी की पार्टी के भीतर पकड़ और मजबूत हुई है। जहां तक बीजेपी का सवाल है उसे सत्ता के संचालन के लिए अपनाई गयी सबका साथ-सबका विकास की नीति को संगठन की आन्तरिक व्यवस्था में समावेश है ऐसा विश्वास दिलाना होगा। साथ ही सबका साथ-सबका विकास की नीति का व्यावहारिक संबंध विदेशों से संबंध स्थापित करने के समान उदार बनाना होगा। उसके लिए अनुसूचित जाति और मुसलमानों में भय उत्पन्न करके भय दोहन कर राजनीति करने वाले आचरणीय प्रकटीकरण से मिटाना होगा। संविधान लोकतंत्र और सेक्युलरजिम का हमवार बनकर आपराधिक एवं बिखराववाद को बढ़ावा देने वाली परिवारवादी राजनीति का जवाब देने में जो स्वच्छंदता उस समय 2013 में दिखा कर उस समय जनता का विश्वास प्राप्त किया था, उस विश्वास पर लगे संदेह की छाप को मिटाना होगा। उसे हार को जीत में बदलकर सत्ता पाने के उपायों की कर्नाटक के परिप्रेक्ष्य में सम्यक समीक्षा करनी होगी। वैसे भी देश में साझा सरकारों का चाहे वह मिलकर बनायी गयी हों या फिर दलों के सम्मिलन से बनी हों कार्यकाल लम्बा नहीं रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/राजनाथ सिंह सूर्य

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.