तीन दशकों से चल रहे ज्ञानवापी के दक्षिणी तलघर के भीतर श्रृंगार गौरी और अन्य हिंदू देवताओं की पूजा फिर से शुरू करने की अनुमति देने का काम वाराणसी के ज़िला न्यायालय के न्यायाधीश अजय कृष्ण विश्वेश के कोर्ट में उस दिन आया जो सेवा में उनका अंतिम दिन था। इससे पहले थोड़े ही समय में उन्होंने विवादित स्थल के मामले से जुड़े एक दर्जन से अधिक आदेश जारी किए।
विश्वेश ने ही पिछले साल जुलाई में Archaeological Survey of India (भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण या ASI) को ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया था जो वर्ष 1991 से स्वामित्व विवाद में उलझा हुआ है। मूल मुक़द्दमे ने कई मुक़द्दमों को जन्म दिया जिसमें महत्त्वपूर्ण श्रृंगार गौरी मामला भी शामिल है। अब सेवानिवृत्त हो चुके ज़िला जज 2022 से इनपर सुनवाई कर रहे थे।
हाल ही में दोनों पक्षों को सौंपी गई ASI की रिपोर्ट में कहा गया कि जहाँ ज्ञानवापी मस्जिद स्थित है, वहाँ एक हिंदू मंदिर हुआ करता था।
विश्वेश ने अगस्त 2021 में ज़िला न्यायाधीश के रूप में पदभार संभाला। इसके एक साल से भी कम समय में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि श्रृंगार गौरी मामले को senior division civil judge के न्यायालय से उनके न्यायालय में स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने इसके बाद ज्ञानवापी से जुड़े सात अन्य मामलों को संभाला और उन्हें एक मामला बनाया।
वर्ष 1964 में हरिद्वार में जन्मे विश्वेश विज्ञान स्नातक हैं। ऐसा नहीं है कि उनके सारे न्यायिक निर्णय हिंदुओं के पक्ष में ही आए। विश्वेश का पहला न्यायिक कार्यभार कोटद्वार की मुंसिफ न्यायालय में था। श्रृंगार गौरी मामले को संभालने के बाद विश्वेश का पहला आदेश 8 जून 2022 को आया जब उन्होंने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की याचिका को ख़ारिज कर दिया जिसमें न्यायालय द्वारा निर्देशित सर्वेक्षण के दौरान ज्ञानवापी के स्नान तालाब में पाए गए कथित शिवलिंग की पूजा करने की अनुमति मांगी गई थी।
मूल श्रृंगार गौरी मामले में जब सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ने पाँच महिला वादियों की याचिका पर अप्रैल 2022 में ज्ञानवापी परिसर के न्यायालय की निगरानी में सर्वेक्षण का आदेश दिया जिसमें कथित वुज़ूख़ाने में एक कथित शिवलिंग पाया गया था। मस्जिद प्रबंधन समिति (अंजुमन इंतज़ामिया मसाजिद या AIM) ने इसे रोकने के लिए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया। फिर 20 मई 2022 को सर्वोच्च न्यायालय ने इस मुक़द्दमे को वाराणसी जिला न्यायाधीश को स्थानांतरित करने का आदेश दिया।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार उन्होंने सबसे पहले राखी सिंह और चार अन्य महिलाओं द्वारा दायर शिरंगार गौरी मुकदमे की स्थिरता को चुनौती देने वाली AIM की याचिका पर सुनवाई की। 12 सितंबर 2022 को अपना आदेश सुनाते हुए, उन्होंने AIM की याचिका ख़ारिज कर दी जिससे सुनवाई जारी रखने की अनुमति मिल गई।
परंतु 14 अक्टूबर 2022 को जज ने मूल श्रृंगार गौरी सूट (नंबर 18/2022) में कार्बन डेटिंग और वैज्ञानिकता के लिए पाँच महिला वादी में से चार (लक्ष्मी देवी, सीता साहू, मंजू व्यास और रेखा पाठक) की मांग को ख़ारिज कर दिया। अदालत आयोग के सर्वेक्षण के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद के स्नान तालाब में शिवलिंग पाए जाने का दावा किया गया। उन्होंने इस क्षेत्र को संरक्षित रखने के लिए सर्वोच्च न्यायालय के 17 मई के आदेश का हवाला दिया।
17 अप्रैल 2023 को विश्वेश ने ज्ञानवापी मस्जिद से संबंधित सात मामलों को विभिन्न न्यायालयों से अपनी अदालत में स्थानांतरित करने की मांग करने वाली चार महिला वादी की याचिका स्वीकार कर ली। फिर 16 मई 2023 को उन्होंने वुज़ू के तालाब को छोड़कर पूरे ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण की मांग के लिए तीन अलग-अलग याचिकाएं स्वीकार कीं।
21 जुलाई 2023 को उन्होंने ASI को ground-penetrating radar (भूमि भेदी रडार) सर्वेक्षण, उत्खनन, डेटिंग पद्धति और अन्य आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके ज्ञानवापी मस्जिद परिसर की वैज्ञानिक जांच करने का निर्देश दिया ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि क्या इसका निर्माण पहले से मौजूद किसी हिंदू मंदिर पर किया गया था।
चूँकि ज्ञानवापी मस्जिद का ASI सर्वेक्षण चल रहा था, विश्वेश ने जाँच की नियमित कवरेज पर भी रोक लगा दी और निर्णय सुनाया कि यदि सामाजिक, इलेक्ट्रॉनिक या प्रिंट मीडिया ने ASI, वादी या प्रतिवादी (AIM) या किसी अधिकारी द्वारा साझा किए गए तथ्यों के बिना कोई रिपोर्ट प्रकाशित की तो आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
अखिल भारत मजलिस ए इत्तहाद उल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुड्डीन ओवैसी ने इस बात पर आपत्ति जताई कि जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाला न्यायाधीश इतने सारे महत्त्वपूर्ण निर्णय कैसे ले सकता है।


