HomeNewsहिंदुओं के प्रताड़कों, बलात्कारियों द्वारा चलाई जा रही ममता बनर्जी सरकार —...

हिंदुओं के प्रताड़कों, बलात्कारियों द्वारा चलाई जा रही ममता बनर्जी सरकार — भाजपा

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जब अपराधी तृणमूल कांग्रेस का ग़ुंडा होता है तो मुख्यमंत्री को महिलाओं — विशेषकर हिंदुओं — की गरिमा की परवाह नहीं होती

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को आरोप लगाया कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं। संदेशखाली के विषय पर राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए पार्टी ने यह भी दावा किया कि बशीरहाट में हिंदुओं को छुपते छुपाते पूजा करने के लिए मजबूर किया जाता है और बनर्जी हिंदू महिलाओं के विरुद्ध यौन हिंसा की मूक दर्शक बनी रहती हैं।

उत्तर 24 परगना के संदेशखाली का दौरा करने की कोशिश कर रहे पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य में बशीरहाट और कई अन्य स्थानों पर हिंदुओं को गुप्त रूप से प्रार्थना करनी पड़ती है। दुर्गा पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन को ममता बनर्जी ने पहले ही रोक दिया है। राज्य सरकार ने एक बार तारीख में भी बदलाव किया है। यह ममता बनर्जी की गंदी राजनीति है। वह केवल इसके बारे में सोचती हैं — तुष्टीकरण की राजनीति और लोगों के विकास के बारे में नहीं।

मजूमदार ने कहा कि वे संदेशखाली का दौरा करने की कोशिश करेंगे और देखेंगे कि क्या पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश करती है। इस बयान क कुछ ही समय बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प में वे घायल हो गये।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बुधवार को संदेशखाली ब्लॉक में महिलाओं द्वारा यौन उत्पीड़न के आरोपों पर पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अत्याचारों की मूक दर्शक बनी हुई हैं। यह चिंता का विषय है। यह प्रेस वार्ता पश्चिम बंगाल में व्याप्त अराजकता को उजागर करने की हमारी कोशिश है जहाँ हर नागरिक को यह स्पष्ट मालूम है कि क़ानून का शासन लागू नहीं हो रहा है या अस्तित्व में ही नहीं है बल्कि अराजकता ही ममता बनर्जी का क़ानून है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री महिलाओं की गरिमा को बरक़रार रखने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

भाटिया ने कहा कि जब अपराधी तृणमूल कांग्रेस का ग़ुंडा होता है तो राज्य की मुख्यमंत्री को राज्य की महिलाओं — विशेषकर हिंदुओं — की गरिमा को बनाए रखने की भी परवाह नहीं होती है। महिलाओं को भगोड़े शेख़ शाहजहान के ग़ुंडों द्वारा निशाना बनाया जाता है।

भाटिया ने बनर्जी सरकार को “बलात्कारियों की सरकार” कहा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह कहना ग़लत नहीं होगा कि पश्चिम बंगाल एक ऐसे राज्य में बदल गया है जहाँ बलात्कारियों की और बलात्कारियों द्वारा सरकार चल रही है। पीड़ितों के समर्थन में खड़े होने के बजाय ममता बनर्जी बलात्कारियों का समर्थन कर रही हैं।

बंगाल के संदेशखाली में कई महिलाएँ पिछले कुछ दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। उनका आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस नेता शेख़ शाहजहान और उनके सहयोगियों ने उनका यौन उत्पीड़न किया है। वे तृणमूल कांग्रेस नेता की गिरफ़्तारी की मांग कर रही हैं।

- Advertisement -

Expositions

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

Why Gupt Navratri is observed, how, when and by whom

Adhering to the rituals associated with Gupt Navratri, as mentioned in Devi Bhagavata Purana, is believed to bring wealth, prosperity, and happiness into one's life
Swadharma
Swadharmahttps://swadharma.in/
Swadharma is a one-stop web destination for everything Hindu. We will cover history, theology, literature and rituals of all sects of Hinduism one by one besides news of the state of the Hindu community worldwide through videos, podcasts, reports and articles.

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

More like this

Conversion mafia का फैलता जाल

Conversion mafia पर ग़रीब की मजबूरी, आस्था पर प्रहार के आरोप और हिंदू समाज की चिंता: कहाँ खड़ी है क़ानून की लड़ाई

Kali Puja vs Lakshmi Puja: 5 Divine Contrasts Between Diwali In Bengal & North India

Kali Puja vs Lakshmi Puja: The historical, theological and cultural roots of the difference between Diwali celebrations in Bengal and north India explained

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi

How Bal Gangadhar Tilak transformed Ganesh Chaturthi from a private household ritual into a grand public festival, uniting communities and fuelling India’s freedom movement